jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

शुरू होने वाली है कड़ाके की सर्दी, लेह और द्रास में सीजन में पहली बार 0 डिग्री तापमान

Zero Temperature Season 2022: भारी बारिश के बाद अब भीषण सर्दी के लिए तैयार हो जाइये। ताजा खबर यह है कि पहाड़ों के साथ ही मैदानी राज्यों में ठंड ने असर दिखाना शूरू कर दिया है। विशेष रूप से लेह जिले के कुछ स्थानों पर रात भर हल्की बर्फबारी के बाद लद्दाख के कुछ हिस्सों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, लेह में न्यूनतम तापमान -0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। द्रास में न्यूनतम तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। माना जा रहा है कि इसका असर आने वाले दिनों में मैदानी राज्यों में नजर आएगा। मैदानी राज्यों में बारिश में कमी आने के बाद रात का तापमान तेजी से गिरा है। सर्दियों की शुरुआत को लोग बारिश की विदाई मान रहे हैं।

इस साल ठंड कितनी पड़ेगी

- Install Android App -

मध्य प्रदेश और इससे सटे राज्यों में सर्दी का सीजन 65 से 80 दिन का माना जाता है। नवंबर में ठंड दस्तक देती है। दिसंबर से बढ़ती है। जनवरी में पीक होता है, हालांकि पिछले सालों से यह ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है।
इस साल के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड ठंड पड़ने की संभावना है। अनुमान के मुताबिक, लगभग 20 दिन तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा और 15 दिन शीतलहर चलेगी।

पहाड़ों पर बर्फबारी

हिमालयी क्षेत्र के कई इलाके पहले से ही बर्फ से ढके हुए हैं। उत्तर और पश्चिम भारत में आमतौर पर सर्दी नवंबर में शुरू होती है, लेकिन मौसम में बदलाव और लगातार बारिश के कारण कई हिल स्टेशनों में तापमान में काफी गिरावट आई है और कुछ बर्फ से ढके हुए हैं। अक्टूबर में कई जगहों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। बीती 11 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के रोहतांग दर्रे पर ताजा हिमपात हुआ था। डीएसपी मनाली ने पर्यटकों को बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रे पर जाने से बचने की सलाह दी थी।