jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

हिवरा नदी के उफान में बहा ट्रैक्टर, तीन युवक लापता

मकड़ाई समाचार छिंदवाड़ा। जिले में असमय हो रही मूसलधार वर्षा से नदी-नाले उफान पर हैं। जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उमरानाला की हिवरा नदी में बाढ़ आ जाने की वजह से बुधवार रात एक हादसा हो गया। उफनती नदी को पार करने के चक्‍कर में ईट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पानी के तेज प्रवाह में बह गई। ट्रैक्टर पर सवार 04 युवकों में से एक ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली। वहीं उसके तीन साथी लापता हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। रात में अंधेरेे और नदी का प्रवाह तेज होने की वजह सेे सर्चिंग में काफी मुश्‍किलें आईं। सुबह होने पर बचाव दल ने लापता युवकों की सर्चिंग फिर शुरू की।

- Install Android App -

उमरानाला पुलिस चौकी अंतर्गत उमरानाला-हिवरा वासुदेव ग्राम के बीच स्थित नदी में बाढ़ आ जाने के कारण पुल डूब गया था। रात में ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार युवकों ने नदी में उफान के बावजूद ट्रैक्‍टर को रपटे पर उतार दिया। पानी का बहाव तेज था, जिससे ट्रैक्‍टर बह गया। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी गोपाल घासले, उमरानाला चौकी प्रभारी कविता पटले समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुचा। बचाव दल को भी मौके पर बुलाया गया।

उमरानाला पुलिस चौकी प्रभारी कविता पटले ने बताया कि बुधवार रात्रि 8:45 बजे एक ट्रेक्टर उमरानाला से हिवरा वासुदेव ग्राम की ओर जा रहा था। उक्त ट्रेक्टर में अजय धुर्वे, विनोद कड़वे, अनिल धुर्वे और रवि धुर्वे बैठे हुए थे। हिवरा नदी के पुल के ऊपर से पानी का प्रवाह तेज होने से ट्रैक्टर नदी में पलट गया। उक्त ट्रैक्टर में सवार रवि धुर्वे छलांग लगाकर किसी तरह बाहर निकल आया। वही अन्य तीन लोगों का पता नहीं चल पाया। लापता युवकों की सर्चिंग जारी है।