jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

श्रद्धाकांड अत्यंत दुखद है,ऐसे दरिंदो को चौराहे पर फांसी दी जाए- सांसद राणा, पुलिस खोज में श्रद्धा की मारपीट वाली फोटो मिली

मकड़ाई समाचार जयपुर। चर्चित नेत्री नवनीत कौर राणा सांसद अमरावती जयपुर में कार्यक्रम में शिरकत करने आई। इस दौरान उन्होने अपने संबोधन मेें कहा कि दिल्ली का श्रद्धाकांड अत्यंत दुखद है जो दिल को झकझोर कर रख देता है।अपने प्यार के खातिर मां पिता को छोड़ प्रेमी के साथ दिल्ली पहुंची श्रद्धा। उसके प्रेमी ने लव जिहाद की अंतिम परिणति उसे दर्दनाक मौत दी। ऐसे दरिंदो पर तो खून खौल उठता हैं। मैं पार्लियामेंट में मांग करुंगी की आफताब जैसेें दरिंदों को बीच सड़क पर फांसी पर लटकाया जाए।अपराधी का सहयोग करने वालो पर भी सख्त कार्यवाही हो। ताकि किसी और श्रद्धा के साथ इस तरह की घटना न हो  करने  मेें हजार बार सोंचे।
सांसद नवनीत कौर ने छात्राओ को समझाईश देते हुए कहा कि युवतियों को हमेशा सावधान रहना चाहिए अपनी मर्यादाओ का उल्लंघन नही करना चाहिए। मां बाप से बढ़कर इस दुनियां कोई भी नही है | जो हमारा भला चाहता हैं वही हमसे सबसे ज्यादा प्रेम करते है।उनको दुखी कर तुम कभी खुश नही हो सकती हो।एक अजनबी दोस्ती कर चार दिन का प्यार जताता है तो युवतियां अपने मां पिता भाई बहनों को भूल जाती हैं। जिनकी औकात साईकिल की नही है उनके साथ मत जाओ।
सांसद राणा ने समझाते हुए कहा कि आप सोशल मीडिया की रंगीन दुुनिया मेें न उलझो यह सब तुम्हे बहकाने के लिए है। 5 साल अच्छी मेहनत करों कैरियर बनाओ अपने परिवार की सहमति से विवाह कर 40 साल मौज करो। इधर 5 साल मौज करो और 50 साल कष्ट में बिताओ अबब आपको चुनना है कि जीवन कौन सा अच्छा होगा। विद्यार्थी जीवन में अपनी पढ़ाई और कैरियर बनाने से बढ़कर कुछ भी नही है।
इधर श्रद्धा वाकर हत्याकांड में पुलिस की खोजबीन जारी है जांच में श्रद्धा की नई तस्वीर सामने हाई है जिसमें श्रद्धा के साथ मारपीट और चेहरे पर चोट के निशान है। श्रद्धा के मित्रों ने दावा किया कि 2022 में बेरहमी से पिटाई की थी जिससे उसे तीन दिन इलाज के लिए हास्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। श्रद्धा ने अपने प्यार के खातिर माता पिता को छोड़ा था जुल्म सहते हुए भी वह वापिस नही जा सकती थी।