jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, 3 की मौत, 24 घायल, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे थे

घायलों को मऊगंज सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया

मकड़ाई समाचार रीवा। जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गए हैं। घटना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर नईगढ़ी क्षेत्र के अष्टभुजा माता मंदिर की बताई जाती है, जहां देवलहा नदी में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे थे।

- Install Android App -

रात 1.30 बजे सुमेदा गांव के पास ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में 40 लोग सवार थे। नईगढ़ी और मऊगंज से 12 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। घायलों को मऊगंज सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों को मऊगंज अस्पताल और 13 गंभीर घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इनकी हालत खतरे के बाहर है। हादसे के शिकार सभी लोग चंद्रमौली गांव के हैं। यह गांव पन्नी पथरिया के नजदीक रतनगवां गांव से लगा हुआ है। चश्मदीद ने बताया कि ट्रैक्टर को ड्राइवर चला रहा था लेकिन अचानक वीरेंद्र पटेल टैक्टर चलने लगा। वीरेंद्र नशे की हालत में था जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्रॉली वीरेंद्र पटेल की है। मृतकों में राजेश कुशवाहा (45), अश्वनी पटेल (17), राम उजागर (70) वर्ष शामिल है। बताया जा रहा है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां रोड में गड्ढा था, शायद इसी वजह से आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। एच.डी कोल, बीएमओ मऊगंज ने बताया की लगभग रात 2 बजे घायलों को अस्पताल लाया गया था, 3 लोगों की मौत हुई है। 2 व्यक्तियों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हुई है। 13 घायलों को एस जी एम एच में भर्ती कराया गया है।