jhankar
ब्रेकिंग
आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क... खेती किसानी: सोयाबीन पर प्रशासन की नजर, खेतों में उतरा जांच दल पीलापन और असामान्य धब्बों ने बढ़ाई च... आज का राशिफल — 11 सितंबर 2026 🌟 जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहते है आज आपके भ... हंडिया से 60 वर्षीय संतोष तिवारी लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला पदभार संभालने के एक घंटे बाद ही प्राचार्य पर डंडे से हमला, प्रशिक्षण अधिकारी पर FIR  हरदा वृत्त में सघन विद्युत चेकिंग अभियान, 186 प्रकरण दर्ज जिला कलेक्टर, हरदा द्वारा गठित नैदानिक दल ने ग्रामों में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित गणेशोत्सव में झांकी-पंडाल की बिजली साज-सज्जा के लिए अस्थाई कनेक्शन जरूरी हंडिया : त्योहारों से पहले हंडिया में प्रशासन अलर्ट, शांति समिति ने तय किए कई अहम मुद्दे,,,,

श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना ने एक बार फिर बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। श्रीनगर के बाहरी इलाकों में आतंकियों की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, इस दौरान हुई मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। जबकि अन्य आतंकियों की तलाश जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेना के अधिकारियों को शनिवार सुबह इनपुट मिला था कि घाटी में आतंकियों का एक गुट छिपा है। जिसके बाद श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित रणबीरगढ़ में सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

जम्मू कश्मीर आईजी पवन कुमार के मुताबिक सर्च अभियान के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। इसका भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और एनकाउंटर शुरू हो गया।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक, इस इलाके में 2-3 आतंकियों के एक ग्रुप के छिपे होने की सूचना मिली है। इसके आधार पर सेना की 29 राष्ट्रीय रायफल्स ने जम्मू कश्मीर पुलिस की SOG और CRPF जवानों के साथ इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि जैसे ही सुरक्षाबलों की टुकड़ी ने संदिग्ध इलाके को घेरा तो छिपे हुए आतंकियों ने सर्चिंग पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी थी।

बता दें कि घाटी में आतंक का सफाया करने के लिए सेना ने ऑपरेशन ‘ऑल आउट’ चलाया हुआ है। इसने आतंकियों की कमर तोड़कर रख दी है। इस साल अब तक 142 आतंकियों को मार गिराया गया है। इसके अलावा NIA सहित अन्य जांच एजेंसियों ने आतंकियों को मिलने वाली टेरर फंडिंग के रास्ते भी बहुत हद तक बंद कर दिए हैं। इससे आतंकी बौखलाए हुए हैं और सुरक्षाबलों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं।