jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

श्री रेवा गुर्जर निर्धन सहायता कोष में भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी ने 50 हजार रुपए देने की घोषणा की, दोगाया परिवार ने दिए 11 सौ रुपये

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। समीप ग्राम कालधा मे बुजुर्ग दंपति अनोकचंद दोगाया एवं उनकी धर्मपत्नी सावित्रीबाई दोगाया गुर्जर का निधन हो गया था। बुधवार को पगड़ी रस्म एवं शोक सभा में उनके पुत्र दलीचंद, कंवरचद, कुंवरचंद व रुपचंद सभी भाइयों द्वारा अपने माता पिता की स्मृति में श्री रेवा गुर्जर निर्धन शिक्षा सहायता कोष में 11 सौ रुपए की दान राशि दी गई । साथ में शोक सभा में उपस्थित भिकनगांव की कांग्रेस विधायक झुमा सोलंकी द्वारा 50 हज़ार की दानराशि निर्धन शिक्षा कोष में देने की घोषणा की गई। निर्धन शिक्षा सहायता कोष के अध्यक्ष रामू सेठ, पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह पूरनी, पूर्व विधायक धूलसिंह डावरज, दुलीचंद बाके, जगदीश शाह बेणीराम खाटरिया, जिला पंचायत सदस्य रामसिंह मंडलोई, पन्नालाल बिरला, राकेश बिरला, मोहन प्रताप जादू काझर, उदित नांदिया, सुरेंद्र बिरला, राधेश्याम बिंजलवाड़ा सहित समाजजन उपस्थित थे। वही परिजनों द्वारा अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थानों में भी दान स्वरूप राशि दी गई।