ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

श्री लंका में राजनीतिक संकट को लेकर चीन ने झाड़ा पल्ला, दिया दो टूक जवाब

पेइचिंगः  श्री लंका में चल रहे सियासी घमासान के बीच श्रीलंका के मौजूदा हालात के बारे में पूछे जाने पर पल्ला झाड़ते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि यह उसका अंदरूनी मामला है और हमारी किसी देश के निजी मामलों में हस्तक्षेप न करने की नीति रही है।हालांकि, वह इस पर नजर बनाए हुए है। पेइचिंग ने साथ ही उम्मीद जताई कि संबंधित राजनीतिक दल वार्ता और विचार-विमर्श के माध्यम से अपने मतभेदों को सुलझा सकते हैं। श्री लंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना द्वारा प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त करने और चीन समर्थक पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री नियुक्त करने के बाद से वहां राजनीतिक संकट जारी है।चीन श्री लंका का महत्वपूर्ण सहयोगी है और उसने वहां काफी निवेश किया है। उन्होंने कहा, ‘चीन और श्रीलंका मित्र पड़ोसी हैं। श्रीलंका में बदलती स्थिति पर हम निगाह बनाए हुए हैं।’ उन्होंने कहा कि चीन हमेशा दूसरे देशों के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने के सिद्धांत का पालन करता है।