अनिल उपाध्याय
देवास ब्यूरो
खातेगांव पुलिस थाने के जांबाज निर्भीक निडर कर्तव्यनिष्ठ ईमानदार लोकप्रिय कुशल थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती को थाना क्षेत्र के एक मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह ने यहां से हटाकर जिला मुख्यालय देवास आदेशित कर दिया गया था। 1 सप्ताह से अधिक समय चले मामले का आखिर कार पटाक्षेप हो गया।
बताया जाता है कि जिस मामले को लेकर सज्जन सिंह मुकाती को यहां से हटाया गया था उस दौरान थाना प्रभारी मुकाती होम कोरोनटाईन थे। यह बात सामने आई ,सोमवार को सज्जन सिंह मुकाती जी ने खातेगांव पुलिस थाने के थाना प्रभारी के पद पर पुने: पदभार ग्रहण कर लिया। उनके पुने: थाना प्रभारी के पद पर पदभार ग्रहण करने से दिनभर बधाइयों का तांता लगा रहा सभी ने उन्हें उन्हें थाना प्रभारी के पद पर पुने: ताजपोशी होने पर बधाई देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

