jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

सड़क पर झूल रहे बिजली के तारों से किसान की फसल में लगी आग

मकड़ाई समाचार इछावर। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते कुशलपुरा में झूलते हुए तारों से किसान की गेहूं से भरी ट्राली में लगी आग,फसल चल कर हुए नष्ट, मौके पर मौजूद लोगों ने अपने घरों से पानी लाकर आग पर पाया काबू , फायर ब्रिगेड को सूचित करने के आधा घंटा बाद पहुंची फायर ब्रिगेड तब तक किसान की पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी।

- Install Android App -

प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह करीब 11 बजे राजमल वर्मा निवासी नीलबड़ अपने खेत से गेहूं की फसल काटकर ट्राली के माध्यम से घर ला रहा था इसी दौरान मेन सड़क पर झूल रहे बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे उसकी ट्राली में आग लग गई ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में इसी तरह बिजली के तार नीचे झूल रहे हैं जिसकी शिकायत हमने सैकड़ों बार बिजली कंपनी के आला अधिकारियों को कर चुके हैं लेकिन इस समस्या की ओर कोई भी बिजली विभाग के आला अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे जिसके चलते हर साल यहां जब किसान ट्राली में फसल भर कर लाता है तो नीचे झूल रहे तारों से शॉर्ट सर्किट होता है और ट्राली में आग लग जाती है जिससे हमारी फसल नष्ट हो जाती है।