हरदा सिराली।- नयागांव के बीच गुरुवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक नयागांव से करताना अपनी मां व बहन को लेने जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। करताना पुलिस चौकी के एएसआई रामेश्वर गोस्वामी ने बताया सिराली के बोरबानी निवासी दिनेश पिता तेजराम उम्र 23 साल वर्तमान में नयागांव के किसान भगत जाट के यहां मजदूरी करता था। बीती रात वह करताना बाइक से अपनी मां व बहन को लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहा शव का पीएम कर परिजनो को सुपर्द किया।
ब्रेकिंग