jhankar
ब्रेकिंग
05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत...

सतना: अब जिला अस्पताल के डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव

दीपक खरे सतना  । शहर के निजी नर्सिंग होम संचालक नामी चिकित्सक और उनके परिवार के बाद अब जिला अस्पताल के भी एक डॉक्टर कोरोना पीड़ित हो गए हैं। जिले में अब तक सरकारी सिस्टम से जुड़े स्वास्थ्य कर्मी और अन्य कोरोना वारियर तो कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं लेकिन सरकारी अस्पताल के किसी डॉक्टर के कोरोना पीड़ित होने का यह पहला मामला है। डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया है। डॉक्टर को फिलहाल होम आइसोलेट कर दिया गया है।

हासिल जानकारी के मुताबिक सतना के सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल में पदस्थ नाक – कान एवं गला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले तीन दिनों से उनकी तबियत कुछ गड़बड़ थी लिहाजा उन्होंने अपना थ्रोट स्वाब दिया था। जांच जिला अस्पताल में ही ट्रू नॉट मशीन में हुई जिसकी रिपोर्ट ने जिला अस्पताल में हड़कंप मचा दिया। डॉक्टर में कोरोना वायरस covid 19 पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

सेम्पलिंग में कर रहे थे ड्यूटी
जिला अस्पताल के जिन डॉक्टर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनकी ड्यूटी कोरोना संदिग्धों के सेम्पल लेने में लगी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि सेम्पल लेते – लेते ही डॉक्टर खुद भी संक्रमित हो गए हैं। लेकिन अब चिंता इस बात ने बढ़ा दी है कि इस दौरान डॉक्टर सिंह जाने कितने लोगों के संपर्क में आये होंगे,उन्होंने अन्य मरीज भी देखे होंगे। अस्पताल के अन्य डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ भी उनके संपर्क में आया होगा। गौरतलब है कि सेम्पलिंग के दौरान डॉक्टर सीधे कोरोना संदिग्धों के संपर्क में आते हैं। जिनकी जांच होती है उन्ही में से पॉजिटिव केस भी निकलते हैं। हालांकि डॉक्टर्स को सुरक्षा के लिए पीपीई किट,मास्क ,ग्लोव्स समेत अन्य उपकरण दिए जाते हैं ।

- Install Android App -

फिलहाल होम आइसोलेट
कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद डॉक्टर को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। अब उनके परिवार के अन्य सदस्यों की भी कोरोना जांच की तैयारी की जा रही है। उनकी कांटेक्ट लिस्ट भी बनाई जा रही है। बताया जाता है कि कोरोना संक्रमित निकले डॉक्टर को डायबिटीज भी है।

अस्पताल में हड़कंप

कोरोना सेम्पलिंग में ड्यूटी कर रहे ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद जिला अस्पताल में एक बार फिर हड़कम्प मच गया है। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ यह याद करने में व्यस्त हैं कि डॉक्टर के संपर्क में कौन कब आया था। आशंका जताई जा रही है कि अस्पताल के कुछ डॉक्टर्स और सेम्पलिंग के दौरान उनके साथ ड्यूटी करने वाला मेडिकल स्टाफ भी क्वारन्टीन किये जा सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों icu में भर्ती स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव निकली थी जबकि मंगलवार को रीवा में कोरोना से मृत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी icu में ही भर्ती थी। इनके कोरोना संक्रमित निकलने के बाद तो खलबली मची ही थी अब डॉक्टर के कोरोना पीड़ित हो जाने से फिर हड़कम्प मच गया है।