jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : अवैध शराब की बिक्री से बिगड़ रहे घरों के हालात, महिलाओं ने थाने में लगाई गुहार,,,, अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप रानी दुर्गावती जयंती पर वीरता को यादकर आदिवासी समाज ने दी श्रद्धांजलि पाकिस्तान में सियासी घमासान तेज, इमरान की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च, सेना ने मोर्चा संभाल... MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स...

सतना गोलीकांड : एसपी और कलेक्टर के आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए माने परिजन

मकड़ाई समाचार सतना/रीवा। विधायक सिद्धार्थ कुशवाह के घर मृतक राजपति कुशवाहा के स्वजन को सांत्वना देने एसपी और कलेक्टर पहुंचे और फिर उन्हें 10 लाख रुपए का चेक और एक लाख रुपए कमद सौपे गए। उन्होंने मजिस्ट्रियल कार्रवाई और जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए मान गए, रातभर घर के बाहर ही रखा हुआ था राजपति का शव, ग्रामीणों की मांग के बाद प्रशासन ने शव फ्रीजर में रखवाया।

इसके पहले राजपति कुशवाहा का शव परिजन लेने को तैयार नहीं थे, ज्यादा समय बीतने के कारण जहां शव खराब होने लगा। गांव के लोग शव से आ रही दुर्गंध से परेशान होकर यह कहने लगे थे कि प्रशासन के व्यक्ति ही उसका अंतिम संस्कार कर दें। बुधवार की सुबह जिले में आमद देने के बाद एसपी सतना धर्मवीर सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ मृतक के गांव पहुंचे यहां उन्होंने हालात का न केवल जायजा लिया बल्कि एक बार पुनः सतना कंट्रोल रूम पहुंचकर परिवार को मनाने की रणनीति बनाते नजर आए। उधर पुलिस अब भी इसे आत्महत्या बता रही है। मृतक के परिजन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। हेड कांस्टेबल की शिकायत पर सिंहपुर थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार मृतक राजपति कुशवाहा ने खुद को गोली मार की आत्महत्या।

आज होगा अंतिम प्रयास

- Install Android App -

एसडीएम पीएस त्रिपाठी ने बताया कि लगातार हम प्रयास कर रहे थे कि परिजन से बात हो जाए और परिजन ही शव का अंतिम संस्कार करें।

नहीं मानी जा सकती मांग

पूरे मामले की न्यायिक जांच हो रही है ऐसे में परिजनों एवं सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा द्वारा की जा रही मांग नहीं मानी जा सकती है, उनके द्वारा 302 का मामला पंजीबद्ध करने की बात की जा रही है साथ ही सिंहपुर थाना प्रभारी रहे उपनिरीक्षक विक्रांत पाठक की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है जो कि जांच प्रक्रिया पूरी होने से पहले संभव नहीं हैं।