मकड़ाई समाचार सतना। सतना जिले के कोठी थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास कटा सिर मिलने से फिर हड़कंप मच गया। दो दिन पूर्व शुक्रवार को कोरियांन मोहल्ले में कटा हुआ हाथ मिलने से सनसनी फैल गई थी, लेकिन रविवार को बस स्टैंड में कटा सिर मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। यही नहीं कुछ ही दूरी पर जली हुई साड़ी भी मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गहनता से जांच की और चारों तरफ सर्चिंग शुरू की जिसके बाद जली हुई साड़ी मिलने की जगह खुदाई की गई तो एक धड़ भी पाया गया है।
रीवा से बुलवाई जा रही फोरेंसिक टीम
सतना जिले में वैज्ञानिक अधिकारी न होने की वजह से मामले की तथ्यात्मकय जांच के लिए रीवा से फोरेंसिक टीम बुलाई जा रही है। जो पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी। अभी धड़ व अन्य कपड़े मिलने के भी कयास कयास लगाए जा रहे हैं।
कुत्तों द्वारा खींच कर निकाला गया था अंग
वहीं पुरे मामले पुलिस का कहना है कि कुत्तों ने शव के अंगों को खींचकर यहां-वहां कर दिया है। शुक्रवार को भी जो कटा हुआ हाथ मिला था उसे भी कुत्ते ही घसीटकर लाए थे। इस पूरे मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लेकिन पूरे क्षेत्र में मानव अंग मिलने से दहशत का माहौल है।

