jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सप्ताह में कारोबार के आखिरी दिन बाजार भारी बढ़त के साथ बंद

मुंबई. सप्ताह में कारोबार के आखिरी दिन बाजार भारी बढ़त के साथ बंद हुआ। आज सेंसेक्स 1054.07 अंक और निफ्टी 330.65 पॉइंट ऊपर खुला। ट्रेडिंग के दौरान बाजार 1100 अंक ऊपर जाने में कामयाब रहा। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 986.11 अंक या 3.22% ऊपर 31,588.72 पर और निफ्टी 273.95 पॉइंट या 3.05% ऊपर 9,266.75 का कारोबार किया। इससे पहले गुरुवार को बाजार सप्ताह में पहली बार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा था। सेंसेक्स 222.80 अंक ऊपर 30,602.61 पर और निफ्टी 67.50 पॉइंट ऊपर 8,992.80 अंकों पर पहुंचकर बंद हुए थे।

बाजार में बढ़त के मुख्य कारण

- Install Android App -

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने रिवर्स रेपो रेट में 25 बीपीएस की कटौती की। हालांकि सीआरआर और रेपो रेट में कौई कटौती नहीं की गई है। आरबीआई ने टार्गेटेड लॉन्ग टर्म रेपो ऑपरेशन के तहत एमएफआई और एनबीएफसी को 50 हजार करोड़ की मदद का ऐलान किया है। बैंकों को राहत देने के लिए रिवर्स रेपो रेट को 4% से घटाकर 3.75% किया गया है
  • आरबीआई ने नाबार्ड, सिडबी और नेशनल हाउसिंग बोर्ड (एनएचबी) को 50 हजार करोड़ रुपए की मदद देने की घोषणा की गई है। राज्यों की डब्ल्यूएमए सीमा 60 प्रतिशत बढ़ा दी गई है। बढ़ी हुई यह सीमा 30 सितंबर तक के लिए रहेगी। इससे पहले आरबीआई ने 27 मार्च को मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू में रेपो रेट में एक साथ 0.75 फीसदी की कटौती की थी।
  • आईएमएफ के अनुमानों के मुताबिक, G20 देशों में भारत की ग्रोथ सबसे बेहतर रह सकती है। उन्होंने कहा कि बैंकों ने उचित कार्य करना सुनिश्चित किया है, उनका काम प्रशंसनीय योग्य है। इस साल 1.9% विकास दर का अनुमान है। छोटे और मध्यम वित्तीय संस्थाओं को 50,000 करोड़ रुपए की मदद का एलान किया गया जिसमें सिडबी को 25 हजार करोड़ तथा नेशनल हाउसिंग बैंक को 10 हजार करोड़ और नाबार्ड के लिए 15,000 करोड़ रुपए की मदद का एलान किया गया है।

बीएसई पर करीब 27 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 123 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,593 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,715 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 700 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 34 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 83 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 446 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 182 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा