jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सभी प्रकार के माफियाओं, गुडों व आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश- डीजीपी

डीजीपी ने नर्मदापुरम,बैतूल,हरदा,रायसेन में बढ़ते सायबर क्राईम पर अधिकारियांे से चर्चा की

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मप्र |  सभी प्रकार के माफियाओं, गुडों व आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी जिलों में सभी अधिकारी माफिया के विरुद्ध कार्य करने के लिए कृत संकल्पित हैं, किसी भी तरह के माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा।ह बात मप्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुधीर कुमार सक्सेना ने शनिवार को नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान कही। डीजीपी सक्सेना एक दिन के प्रवास पर नर्मदापुरम रेंज मुख्यालय पर पहुंचे थे। उन्होंने नर्मदापुरम रेंज के चारों जिले नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रायसेन के पुलिस अधीक्षकों से चर्चा की। करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक के दौरान डीजीपी ने सभी अधिकारियों से वन टू वन चर्चा कर समीक्षा की। साइबर क्राइम की समीक्षा कर दिए निर्देश इन दिनों प्रदेश में साइबर क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसे रोक पाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। हर जिले में साइबर क्राइम को रोकने के लिए स्पेशल सेल गठित की गई है। एसपी कार्यालय में संचालित की जा रही है साइबर सेल का जायजा डीजीपी ने लिया। इस दौरान आइजी इरशाद वली  एसपी डा गुरकरन सिंह भी मौजूद रहे।

- Install Android App -

इनका कहना है — मप्र में माफिया के मप्र के सभी जिलों में पुलिस द्वारा गुंडों और बदमाशों पर कार्रवाई की जा रही है, इस दिशा में कार्य करने के लिए सभी पुलिस अधिकारी कृत संकल्पित हैं। पुलिस अधीक्षकों स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बेहतर कार्रवाई करें- सुधीर कुमार सक्सेना , मप्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)