मकड़ाई समाचार सिराली। सोमवार को सिराली के युवा समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों के घर घर जाकर शिक्षक दिवस के उपलक्ष में शिक्षकों का सम्मान किया।
युवा समाजसेवी कार्यकर्ता अजय मंडलेकर ने बताया कि सिराली में विगत 5 वर्षों समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षकों का 5 सितंबर को उनके निवास स्थान पर पहुंचकर एवं शासकीय स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों का माला पहनाकर स्वागत किया जाता है। शिक्षक दिवस डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के तहसील अध्यक्ष देवी सिंह सेजकर ने बताया कि देश में 1962 से शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत हुई। जब से ही शिक्षक दिवस पूरे देश में मनाया जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश सोलंकी, सक्रिय समाजिक कार्यकर्ता देवी सिंह सेजकर, कतिया समाज युवा संगठन अध्यक्ष रामशंकर हूरमाले, सामाजिक युवा कार्यकर्ता अजय मंडलेकर, अंबेडकर छात्र संगठन तहसील अध्यक्ष आनंद किरावर, युवा कार्यकर्ता योगेश मल्हारे, अमित चौरसिया आदि समाजसेवियों ने शिक्षकों का भव्य स्वागत किया।

