मकड़ाई समाचार हरदा।विगत दिनों अचानक तेज हवा और बारिष से फसल की नुकसानी की आशंका के चलते प्रशासन द्वारा सर्वे किया जा रहा है।नुकसान का सर्वे के लिए कृषि विकास मंत्री कमल पटेल,उपसंचालक कृषि एमपीएस चंद्रावत ,कपिल बैड़ा सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने खेतों जाकर फसल नुकसानी का मुआयना किया।मंत्री सहित अधिकारियों की टीम भुन्नास,अबगांव,नांदरा,आलनपुर में किसानों की फसलो का आंकलन किया। इस दौरान कृषि मंत्री पटेल ने किसानों को भरोसा दिलाया कि किसानो की इस प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान का सर्वे कराकरं हर संभव मदद की जायेगी। सरकार हमेशा किसानो के साथ है।
ब्रेकिंग