jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम 

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हंडिया में मातृ गोष्ठी आयोजित

मकड़ाई समाचार हंडिया। छात्र छात्राओं के विकास में माताओं की अहम भूमिका होती है। इस विषय पर शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर हंडिया में मातृ गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्राधानाचार्य श्री गिरीश गांगोले के द्वारा की गई। कार्यक्रम के शुभारंभ में द्वीप प्रज्वलन के उपरांत छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में माताओं की सक्रियता,जागरूकता तथा दायित्व बोध के साथ समर्पण की आवश्यकता पर विचार विमर्श किया गया। श्री गांगोले ने शिक्षा दान में माता को सर्वोत्तम शिक्षिका और परिवार को सर्वश्रेष्ठ पाठशाला कहा, इस दौरान उपस्थित सभी माताओं ने विद्यालय द्वारा दी जा रही शिक्षा,संस्कार व अनुशासन की प्रशंसा करते हुए अपने सुधारात्मक सुझाव भी प्रस्तुत किये, आचार्य श्री नितिन तिवारी ने कहा कि विधार्थियों के संपूर्ण विकास में शिक्षा प्रदान के साथ साथ छात्र-छात्राओं का चारित्रिक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास करना ही हमारा ध्येय है। कार्यक्रम में अभिभावक माताओं सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं विशेष रूप से उपस्थित रहे।