jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

सहकारी समितियों के प्रबन्धक कृषि ऋण की वसूली बढ़ाएं-  कलेक्टर संजय गुप्ता

कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में दिये निर्देश

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्टर संजय गुप्ता ने मंगलवार को सहकारी बैंक तथा सहकारी समितियों के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें कृषि ऋण वसूली बढ़ाने के लिये निर्देश दिये। उन्होने उपस्थित सभी समिति प्रबन्धकों से कहा कि वे घर-घर जाकर कृषि ऋण वसूली के लिये डिमाण्ड नोटिस वितरित करें और किसान से कृषि ऋण जमा कराने के लिये कहें। उन्होने बैठक में कहा कि कृषि ऋण वसूली में रूचि न लेने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी तथा ऋण वसूली में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी समिति प्रबन्धकों को निर्देश दिये कि अगले सात दिनों में शतप्रतिशत डिमाण्ड नोटिस संबंधित किसानों को वितरित कर अपने रजिस्टर में उसकी पावती ले लें। उन्होने समिति प्रबन्धकों को निर्देश दिये कि किसान से कृषि ऋण की वसूली के रूप में प्राप्त राशि को तत्काल सहकारी बैंक में जमा कराएं, अपने पास बिल्कुल न रखें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में कहा कि हरदा जिला उन्नत खेती वाला विकसित जिला है। यहाँ के किसान समृद्ध हैं इसके बावजूद कृषि ऋण वसूली न होना ठीक नहीं है।