jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित हंडिया : हंडिया थाने में शांति समिति की बैठक: होली व रमजान को लेकर अहम निर्णय,,, हरदा : होलिका दहन के दौरान करे उपाय होगा जीवन की परेशानियो का समाधान

सांसद ओवैसी पर हमला, पत्नी को नहीं हो रहा विश्वास 

हैदराबाद। दिल्ली से मेरठ यात्रा के दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ियों पर गोलियों की खबर आई। खबर के बाद उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक की राजनीति में हड़कंप मच गया, लेकिन खुद ओवैसी  की पत्नी ने घटना पर विश्वास करने से इनकार कर दिया।घटना  के बाद जब औवेसी घर पहुंचे,तब उनकी पत्नी को लगा कि वे कोई बहाना बना रहे हैं।फिलहाल, मोदी सरकार ने ओवैसी को ‘जेड’ कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है।

- Install Android App -

हैदराबाद  सांसद  इन दिनों यूपी चुनाव में प्रचार के चलते काफी व्यस्त हैं।उन्होंने अपनी पत्नी को बाहर डिनर पर ले जाने का वादा किया था और इसके लिए खासतौर से उन्हें गुरुवार को दिल्ली में ही रहने के लिए कहा था।जब वे घर पहुंचे  और उन्होंने देखा कि पत्नी बाहर जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं,तब  ओवैसी ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इसपर उन्होंने औवेसी की बात पर भरोसा नहीं किया। उन्हें लगा कि ओवैसी बाहर जाने से बचने के लिए बहाना बना रहे हैं। इसके बाद ओवैसी ने उन्हें टीवी खोलने के लिए कहा, लेकिन इस दौरान बेटी ने मां को फोन कर पिता के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए फोन किया।तब ही उन्हें अहसास हुआ कि ओवैसी सच बोल रहे थे।
शुक्रवार को ओवैसी ने मोदी सरकार की तरफ से दी  जा रही जेड’ कैटेगरी की सुरक्षा लेने से इनकार कर कहा कि उन्हें मौत का डर नहीं है। उन्होंने कहा, मुझे मौत का डर नहीं है।मुझे ‘जेड’ कैटेगरी की सुरक्षा नहीं चाहिए।मैं इससे इनकार करता हूं।मुझे ‘ए’ कैटेगरी का नागरिक बना दें।मैं शांत नहीं बैठूंगा,कृप्या न्याय करें… उनपर यूएपीए लगाएं।