jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

सांसद प्रज्ञा सिंह ने कबड्डी का वीडियो वायरल करने वाले युवक को दी ‘रावण’ की संज्ञा, मंच से ही दे डाला श्राप

मकड़ाई समाचार भोपाल। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने संत हिरदाराम नगर में आयोजित दशहरा महोत्सव में एक बार फिर विवादास्पद भाषण दिया। पिछले दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे वह एक दुर्गा पंडाल में लोगों के संग कबड्डी खेलती नजर आई थी। प्रज्ञा ठाकुर को लगता है कि यह वीडियो एक सिंधी युवक ने वायरल किया था, लिहाजा उन्‍होंने संत हिरदाराम नगर में नवयुवक सभा द्वारा आयोजित दशहरा महोत्‍सव में मंच से इसका जिक्र करते हुए वीडियो वायरल करने वाले युवक को ‘रावण’ की संज्ञा दे डाली और उसे श्राप भी दे दिया। उनका यह वीडियो भी अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह संबंधित युवक को ताकीद करते हुए कह रही हैं कि अब भी समय है सुधर जाओ, नहीं तो बुढ़ापा और आने वाला जन्म भी बिगड़ जाएगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि जब संत के श्राप से रावण और कंस नहीं बच सकते तो विधर्मी कैसे बच सकता है।

सांसद ने विधायक रामेश्वर शर्मा पर भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रहार किया। उनका नाम लिए बगैर कहा कि कोई मेरे सामने आता है और चला जाता है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। उल्लेखनीय है कि विधायक रामेश्वर शर्मा सांसद के आने से पहले कार्यक्रम से रवाना हो गए थे।

- Install Android App -

बहरहाल, सांसद का कबड्डी वाला वीडियो किसने वायरल किया था और इंटरनेट मीडिया पर किसने कमेंट किया, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई एक दूसरे से पूछ रहा है कि आखिर वो कौन है जिसने सांसद के खिलाफ कमेंट किया था। सांसद ने बातों ही बातों में कई लोगों के खिलाफ कटाक्ष किए लेकिन किसी का भी नाम नहीं लिया। उनका संबोधन चर्चा का विषय बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बैरागढ़ में रेलवे के एक मामले में भी सांसद ने विधायक रामेश्वर शर्मा पर बिना नाम लिए हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था।