jhankar
ब्रेकिंग
05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुकुंदपुर बना लूट का अड्डा

मकड़ाई समाचार सतना स्थित मुकुंदपुर पूरा मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुकुंदपुर का है जो कि वर्षों से डॉक्टर विहिन खण्डहर में तब्दील देखा जा सकता हैं जहां लोगो को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा से मिलने वाले लाभ से परे है। स्थिति यह है कि दो तीन नर्सो के सहारे यह अस्पताल चल रहा है ।

जहां प्रसव पीड़ित महिलाएं स्वास्थ्य केंद्र पहुचती है तो स्टाफ नर्स कृष्णा तिवारी और उनके सह स्टाफ नर्सो द्वारा प्रसव पीड़ित महिला के परिजनों से 1000 रुपये की मांग की जाती है एवं प्रसव में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों और ग्लब्स वगैरा मेडिकल स्टोर से मंगया जाता है ।
अंदाजा यह लगाया जा सकता है कि स्थिति सुपरवाइजर पुष्पराज सिंह बघेल के द्वारा इनके माध्यम से पूरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शासन की सम्पूर्ण योजनाए चाहे जन्म प्रमाण पत्र का लिया जाना हो या प्रसव उपरांत महिलाओं को दी जाने वाली राशि के भुगतान हेतु कागज समिट करने की हर एक कार्य के लिए भी 1000 की चढ़ोत्तरी चढ़ाई जाती है ।

- Install Android App -

एक गरीब प्रसव पीड़ित परिवार को दो से तीन हजार की चढ़ोत्तरी चढ़ाने के बाद ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुकुंदपुर में प्रसव की सुविधा मिल पाती है नही तो गोविंदगढ़ एव रीवा के लिए रेफर कर दिया जाता है इस तरह से स्थित कर्मचारियों और नर्सो द्वारा बंदर बाट का खेल खेला जा रहा है ।

ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर सी ,एम, ओ सतना को शिकायत कर भ्रष्ट कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग की है ।

सतना से राहुल नामदेव की रिपोर्ट