मकड़ाई समाचार खिरकिया। सामुहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर मीणा समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने की। सम्मेलन समिति के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष अमरसिंह मीणा का साफा बांधकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में सभी गांवों से समाज के वरिष्ठ और युवा शामिल हुए। सभी ने सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया निर्णय लिया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नरसिंह मंदिर छीपाबड़ में 14 मई को अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन कराया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने कहा सामाजिक समारोह में फिजूलखर्ची को रोकना जरूरी है। विवाह सम्मेलन से सामाजिक समरसता के साथ ही बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश भी देंगे। खर्चीली शादी रोकने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। सम्मेलन में एकता और नशा मुक्ति के साथ ही कुरीतियों को मिटाने का संदेश भी दिया जाएगा एवं समाज के पिछड़े वर्गों को आगे लाने में मदद मिलती है। इस अवसर पर कमल मीणा, केवल पटेल ,संतोष पटेल ,सुरेंद्र मीणा अमरसिंह मीणा, देवी सिंह मीणा, भूरे लाल मीणा ,रमेश सिंह ,लड्डू पटेल, पप्पू मीणा ,संजय मीणा राजेश मीणा, विनोद मीणा, राजेश मीणा, दीपक मीणा, राजेंद्र मीणा समाज के सदस्य मौजूद थे।
ब्रेकिंग
