सार्वजनिक स्थानों पर नही विराजेंगे रिद्धि-सिद्धि के दाता, सभी भक्त अपने-अपने घरों में मूर्ति की करेगे स्थापना
के के यदुवंशी
मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। मूर्ति बिठाने को लेकर एक बैठक शुक्रवार को थाने मेंआयोजित की गई बैठक में प्रमुख रूप से एसडीएम डी एन सिंह तहसीलदार दिनेश सावली एसडीओपी सौम्याअग्रवाल थाना प्रभारी संजय चौकसे सहित अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई बैठक मैं एसडीएम डी एन सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मूर्ति ना बिठाए महामारी के दौर में आगामी समय में आने वाले धार्मिक आयोजनों और त्योहारों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में बाबा रामदेव समिति के सदस्य मूर्तिकार मंदिर समिति के सदस्य शामिल हुए बैठक में एसडीएम ने उपस्थित लोगों को शासन के नियमों की जानकारी दी जहां अधिकारियों ने बैठक के दौरान आगामी समय में बाबा रामदेव मंदिर भिलट देव मैं होने वाले कार्यक्रम कोविड-19 नियमों के तहत मनाने का निर्णय लिया गया है मंदिर समिति ने बाबा के भक्तों से कोरोना महामारी के चलते अपने-अपने घर पर पर ही बाबा की पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लेने की अपील की है सभी भक्तों से नियमों का पालन करते हुए बाबा रामदेव का जन्म उत्सव मनाने की अपील की जा रही है तो साथ ही आगामी समय मे आने वाले डोल ग्यारस, गणेश उत्सव सहित आयोजन को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए गए थाने में बैठक के दौरान सभी को कोविड के नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई डोल ग्यारस के आयोजन की रुपरेखा विस्तार से बताई गई साथ ही भगवान गणेश उत्सव के लिए भी दिशा निर्देश उपस्थित लोगों को बताए गए आमजनो के लिए तवा कॉलोनी के पास चौपाटी पर गणेश प्रतिमा की बिक्री की जाएगी बड़ी मूर्तियों और सार्वजनिक स्थानों पर मूर्तियां बैठाना प्रतिबंधित किया गया है बैठक में मूर्ति बनाने वाले मूर्ति बैठाने वाले सहित नागरिक उपस्थित थे।

