jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

साल 2005 में चर्चित रूपसिंह हत्याकांड में फरार,डान उर्फ रवि पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया

 मकड़़ाई समाचार इंदौर | परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में साल 2005 में हुए चर्चित रूपसिंह हत्याकांड में फरार आरोपित को क्राइम ब्रांच और पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। एसआइ अजय कुशवाह के मुताबिक, आरोपित डान उर्फ रवि पुत्र हीरालाल हत्याकांड के बाद से फरार था। वह जलगांव (महाराष्ट्र) में रह रहा था। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपित सुगनीदेवी कालेज के पास अपनी बुआ से मिलने आया है। क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। बता दें कि हत्याकांड में सजा काटकर साल 2018 में बाहर निकले विशाल गावड़े की भी परदेशीपुरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार दो बदमाशों ने बीच बाजार फायरिंग की और चार गोलियां विशाल के शरीर में दाग दी थीं।

- Install Android App -

आरोपित के खिलाफ  थाना क्षेत्र में 22 अपराध दर्ज

भंवरकुआं पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को रविवार देर रात गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार संदीप उर्फ मोंटी तोमर निवासी उद्योग नगर के खिलाफ दो चाकूबाजी समेत अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपित घटना के बाद से फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में 22 अपराध दर्ज हैं। बात करते हुए पैदल जा रहे युवक से बदमाश मोबाइल छीन ले गए। लसूड़िया थाना क्षेत्र के समर पार्क कालोनी के सामने से भगवान सिंह मालवीय (37) निवासी निपानिया 24 जनवरी को अपने घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और मोबाइल छीन ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।