jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : बदलते मौसम में खान-पान का रखें विशेष ध्यान, लू से बचें हरदा : स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए चेक मीटर हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हरदा : दिव्यांगजन चिन्हांकन हेतु आयोजित विशेष स्क्रीनिंग शिविरों का हुआ समापन हरदा : नेशनल लोक अदालत में कुल 462 लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण Narmdapuram : NFSA के तहत पात्र परिवारों को दो माह का अग्रिम राशन लोक अदालत का उद्देश्य समाज मे आपसी भाईचारे की स्थापना करना है___जिला न्यायाधीश तबस्सुम खान बिग न्यूज : थाना रहटगाँव तीन नाबालिग बालिकाओ को किया बरामद , आरोपी गिरफ्तार ! हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

सिवनी मालवा: पति की मारपीट से तंग आकर खुद ही रची अपने अपहरण की साजिश, ऐसे हुआ पर्दाफाश

पुलिस ने 3 दिन मे खोज निकाला अस्पताल से गुम महिला को।

 

के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनीमालवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गुम हुई महिला को पुलिस ने 3 दिन मे खोज लिया। महिला शिवानी यदुवंशी टिमरनी तहसील के नयागांव ने पति नितेश की रोज रोज की मारपीट से तंग आकर खुद के अपहरण की साजिश कर डाली ओर अस्पताल से गायब होकर हरदा होती हुई।

- Install Android App -

उज्जैन जा पहुंची जिसे पुलिस ने 3 दिन मे खोज निकाला। 8 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आयी नयागांव निवासी शिवानी अपने पति के साथ इलाज कराने आयी थी। जो अस्पताल मे अंदर तो गयी पर बाहर नही निकली थी। तब नितेश ने अपने परिजनों के साथ उसके अपहरण की शंका करते हुए शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। शिवानी ने स्वयं ही धमकी भरा मेसेज मोबाइल से अपने पति नितेश को किया था। थाना प्रभारी उषा मराबी ने बताया कि गुम इंसान दर्ज कर खोजने के लिए पुलिस दल गठित किया। जिसने शिवानी के मोबाइल नंबर से उसे ट्रेस किया तो लोकेशन हरदा की बताई जो हरदा मे नही मिली।

फिर से लोकेशन ट्रेस की तो उज्जैन की लोकेशन आयी। दल ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उज्जैन से शिवानी को खोज निकाला। थाना प्रभारी उषा मराबी ने बताया कि शिवानी का पति उसके साथ आये दिन मारपीट करता रहता था। जिससे तंग आकर शिवानी ने खुद ही अपने अपहरण की साजिश रचकर मोबाइल से अपने पति नितेश को धमकी भरा मेसेज भेजा था।

‘अस्पताल से गायब हुई महिला’ आज थारी लुगाई उड़ाई कल लड्डू की बारी, ज़मीन से कब्जा छोड़ दे, देसी भाषा मे मिला धमकी भरा संदेश… पुलिस जुटी जांच में, हरदा जिले की मिल रही लोकेशन!