jhankar
ब्रेकिंग
Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न... हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर की गई तीनों बातें सच साबित।

 ■ खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के कोलारी गांव में 24 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान मामा शिवराज सिंह चौहान से ग्रामीणों दो- पद लाने को कहा था एक कृषि मंत्री दूसरा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री

■ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को हरदा में एक जनसभा के दौरान साफ शब्दों में कहा था कि शिवराज सिंह चौहान अब दिल्ली लेकर जा रहे हैं ।

■ कन्नौद में 4 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने प्रबुद्ध जनो से सीधे संवाद किया इस दौरान प्रबुद्ध जनों ने 8 लाख से अधिक वोटो की जीत की बात कही थी।

अनिल उपाध्याय   खातेगांव : शिवराज सिंह चौहान को कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद से लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के कोलारी में हुआ एक वाक्या अब चर्चा का विषय बन गया है। किस्सा 24 अप्रैल का है। हरदा में नरेंद्र मोदी की सभा थी। जिसमें मोदी ने पहली बार साफ शब्दों में कहा था कि वे शिवराज को दिल्ली लेकर जा रहे हैं।

- Install Android App -

इस सभा से लौटते समय खातेगांव के कोलारी में शिवराज ने कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों को सम्बोधित किया। अपने भाषण में शिवराज ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी, प्रदेश में मोहन यादव, खातेगांव में विधायक आशीष शर्मा हम सब मिलकर काम करेंगे और मामा अब दिल्ली जाएंगे और दिल्ली भी खाली-पीली नहीं जाएंगे। दुबला-पतला जरूर हूं लेकिन काम कराकर छोडूंगा आप चिंता मत करना। यहाँ के विकास और बेहतरी के लिए जाएंगे। कई सारे लोग अब भाजपा में आ रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस अब रहने लायक नहीं बची।

इसी बीच वहां एक उत्साही कार्यकर्ता ने कहा- साहब आपको दो पद लाना है। एक तो कृषि मंत्री और दूसरा पंचायत मंत्री। तब शिवराज ने कहा मैं तो कार्यकर्ता हूं जो दे देंगे वो ले लेंगे। लेकिन जो काम मिलेगा पूरी प्रमाणिकता के साथ ऐसा करूंगा। इसी बीच ग्रामीणों ने कहा भैरव जी पद दिलवाएंगे। ग्रामीणों ने भैरव महाराज के जयकारे भी लागे।

कन्नौज में 4 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान प्रबुद्ध जनों से संवाद के दौरान उत्साही कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध जनो ने शिवराज सिंह चौहान को विदिशा लोकसभा क्षेत्र से 8 लाख से अधिक वोटो से जीत की बात कही थी वह भी सच साबित हुई

सोमवार को जब शिवराज को कृषि मंत्री और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ये दोनों ही पद मिले तो कोलारी का वीडियो, हरदा जनसभा का वीडियो कन्नौद प्रबुद्ध जनों के संवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कोलारी के भैरव बाबा की कृपा शिवराज पर बरसी है और उन्हें दो बड़े मंत्रालय मिले हैं।

——–