jhankar
ब्रेकिंग
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा : फ्लोरिडा में Learjet 60 क्रैश, बहामास जा रहे 9 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, सुबह कोहरे के साथ गुलाबी ठंड शुरू टिमरनी में प्रशासन के आदेश हवा में,प्रतिबंध के बाद भी नहीं रुक रही नरवाई जलाने की घटनाएं हरदा में आरओ प्लांट विवाद ने पकड़ा तूल: नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी पर धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा... खातेगांव में शराब तस्करी रोकने पहुंचे थाना प्रभारी को ट्रक से कुचला, मौके पर मौत; पुलिस महकमे में मच... आज मोहनपुर में SC/ST समुदाय की अहम बैठक आयोजित रात 10 बजे अंधेरे में सड़क पर खड़ा है कृषि यंत्र, न कोई संकेतक हो सकता है हादसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार  मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी पहचान - केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइ... रात 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, 1.207 किलो गांजा जब्त

मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, सुबह कोहरे के साथ गुलाबी ठंड शुरू

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल। प्रदेश में आज मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। मौसम विभाग भोपाल के अनुसार साइक्लोन अरनब के असर से पिछले 4 दिन हुई बारिश के बाद अब पूरे प्रदेश में धूप खिली रहेगी। सुबह के समय हल्का कोहरा और ठंड रहेगी, दिन में तेज धूप रहेगी।

प्रदेश में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहेगा। रात का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर बना हुआ है, इसलिए दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड महसूस होगी।

दक्षिण-पश्चिम मप्र के 5 जिलों का मौसम

IMD के अनुसार आज हरदा, बैतूल, खंडवा, देवास और नर्मदापुरम में मौसम साफ और धूप वाला रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

5 जिलों में आज का मौसम/ अधिकतम/ न्यूनतम तापमान

हरदा – साफ, धूप/ 30°C /19°C

बैतूल – साफ, हल्का कोहरा सुबह/ 28°C /18°C

खंडवा – साफ, तेज धूप/ 31°C / 20°C

- Install Android App -

देवास– साफ /29°C /19°C

नर्मदापुरम – साफ, सुबह धुंध / 29°C / 19°C

हरदा-खंडवा में दिन में गर्मी ज्यादा रहेगी, क्योंकि नर्मदा बेल्ट में ह्यूमिडिटी कम है।

बैतूल-पचमढ़ी में सबसे कम तापमान रहेगा। पहाड़ी क्षेत्र होने से यहां सुबह 6 बजे कोहरा और ठंड ज्यादा है।

देवास-नर्मदापुरम में सुबह 6:25 बजे सूर्योदय के साथ धुंध रहेगी, दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज हो जाएगी।

किसानों के लिए सलाह– मौसम साफ होने से गेहूं-चना की बुवाई के लिए अच्छा समय है। नरवाई न जलाएं, खेत में नमी बनी हुई है।

आने वाले 2 दिन का मौसम

3 नवंबर तक पूरा पश्चिमी मप्र साफ रहेगा, पूर्वी मप्र सिंगरौली, शहडोल, बालाघाट में हल्की बारिश हो सकती है। 7 नवंबर के बाद ठंड तेज होने की संभावना है।