jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

आज मोहनपुर में SC/ST समुदाय की अहम बैठक आयोजित

समाज को संगठित करने के लिए शिक्षा पर दिया जोर

हरदा – हरदा जिले के ग्राम मोहनपुर में SC/ ST समुदाय के लोगों की बैठक का आयोजन अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर किया गया। भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रचलित किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के संभागीय अध्यक्ष महेंद्र काशिव ने समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचारों पर चलने की आवश्यकता है। समाज के लोग शिक्षित होकर संगठित हो सके अनुसूचित जाति जनजाति समुदाय के लोगों को संगठित होना जरूरी है। ग्रामीणों की अनेक समस्याओं को लेकर जल्द ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा करके निराकरण का आश्वासन दिया।

SC ST संयुक्त मोर्चा संगठन सिराली के मार्गदर्शक खुशियाल मंडलेकर ने शिक्षा पर जोर दिया और कहा शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा इसलिए हमारा समाज शिक्षित हो संगठित हो और हर क्षेत्र में संघर्ष करें बाबा साहेब के संघर्षों पर विस्तार से उद्बोधन व्यक्त किया।

- Install Android App -

SC/ST संयुक्त मोर्चा संगठन सिराली के अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने नगर सिराली में पुराना बस स्टैंड चौक पर बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने की बात रखी। और कहा गांव – गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए आनंद किरावर ने कहा समाज में फैली बुराइयों पर अंकुश लगाने के लिए अपनी बात रखी। हमारा समाज आर्थिक रूप से कमजोर है जिससे अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है और कहा नशे से दूरी बनाए।

SC/ ST संयुक्त मोर्चा संगठन प्रभारी अजय मंडलेकर ने बाबा साहब के जीवन परिचय पर बात रखी और बताया भारत का संविधान खतरे में है संविधान को बचाने के लिए हमारे समुदाय के लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। हम लोग जागरूक होंगे तभी एक अच्छे समुदाय का निर्माण कर सकते हैं। और अपने हक अधिकारों के प्रति लड़ाई लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर बैठक में प्रहलाद जी मालवीय, गया प्रसाद  धार्मिक, खुशियाल  मंडलेकर , पप्पू  पटनारे, पूरण मालवीय, संतोष  दूंनगे, सुरेश  राठौर, संगठन महामंत्री राधेश्याम  नागराज, भूरेलाल  सुतार, राजू  कोगे, शिवम  सिटोके, चंदन  बिल्लौरे एवं अनेक ग्रामीण लोग मौजूद रहे।