jhankar
ब्रेकिंग
बाड़मेर के शिव में सरपंच चुनाव की हार के बाद बवाल,चुनाव हारे तो समर्थकों ने किया हंगामा विद्युत शिकायत निवारण फोरम की बैठक कल, छोटा हरदा में होगी सुनवाई आज भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा मैरिज गार्डन और कैटरिंग में घरेलू सिलेंडर मिला तो होगी जब्ती हरदा में बाल स्वयंसेवकों ने निकाली रैली नागरिको ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर बना आग का गोला,देर रात हुआ दर्दनाक हादसा अमेरिका में बड़ा विमान हादसा : फ्लोरिडा में Learjet 60 क्रैश, बहामास जा रहे 9 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, सुबह कोहरे के साथ गुलाबी ठंड शुरू टिमरनी में प्रशासन के आदेश हवा में,प्रतिबंध के बाद भी नहीं रुक रही नरवाई जलाने की घटनाएं हरदा में आरओ प्लांट विवाद ने पकड़ा तूल: नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी पर धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा...

हरदा में बाल स्वयंसेवकों ने निकाली रैली नागरिको ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

आरएसएस के संस्कारों की दिखी झलक

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 हरदा। बाल किशोर और युवाओ में सेवा संस्कार नैतिकता और अनुशासन मे रहने और देश भक्ति की भावना जाग्रत करना आरएसएस का मुख्य उद्देश्य होता है। यहां जुड़ने वाले प्रत्येक सदस्य को अनुशासन, बाल संस्कार, नैतिकता और बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी लोगों का सहयोग करने की शिक्षा दी जाती है। इसका जीवंत स्वरूप आज हरदा में निकली बाल शिव की रैली में देखने को मिला।

नया बस स्टैंड से शुरू होकर अस्पताल चौक तक पथ संचलन

- Install Android App -

रविवार शाम शहर में घोष की धुन पर कदमताल करते हुए 200 बाल स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। जगह-जगह गणवेशधारी बच्चों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

पथ संचलन नया बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी स्कूल से शुरू हुआ। वहां से स्वयंसेवकों की टोली एलआईसी ऑफिस, अंबेडकर चौक और अस्पताल चौक होते हुए वापस स्कूल पहुंची। इसमें 8 से 18 साल तक के बच्चे शामिल हुए। बच्चों के अभिभावकों ने भी सहभागिता की। ढोल-नगाड़ों के साथ उद्घोष करते टोली भी आकर्षण का केंद्र रही।

आयोजन का उद्देश्य बच्चों को अनुशासन, शारीरिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना तथा उनमें देशभक्ति की भावना विकसित करना था।

पथ संचलन के दौरान बच्चों ने भारत माता के जयकारे लगाए। नगर के प्रमुख मार्गों, गलियों और मोहल्लों से गुजरते समय राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।