jhankar
ब्रेकिंग
25 जून 2026 गुरूवार देश -विदेश से समाचार की मुख्य झलकियां हंडिया : शहादत की याद में सजेंगे ताजिये, शाम 6 बजे होगा विसर्जन! चौपाटी और चाओड़ी पर युवाओं के हैरत... 25 जून 2026, गुरुवार – मध्य प्रदेश के मुख्य समाचार 1. MP में मानसून का कहर: 30 जिलों में बारिश-अलर्... MP में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय, 30 जिलों में बारिश-अलर्ट 25 जून 2026, गुरुवार – हरदा जिले का मौसम ☔ 25 जून 2026, गुरुवार – भारत का मौसम अपडेट 🌦️ 📅 25 जून 2026, गुरुवार का पंचांग और राशिफल बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन...

सिवनी मालवा: सागौन की लकड़ी का अवैध परिवहन करते मोटरसाइकिल सवार दो युवक पकड़ाए।

के के यदुवंशी सिवनी मालवा। वन परिक्षेत्र बनापुरा अंतर्गत बीट बोरकुंडा मे दिनांक 04 अगस्त को अमित गुप्ता वनरक्षक बीट गार्ड बोरकुण्डा एवं केवलसिंह गौर बीटगार्ड झाडबीडा मार्ग पर गश्त कर रहे थे।

- Install Android App -

तभी लगभग शाम 5:30 बजे एक मोटरसायकिल MP05MX9095 जिस पर दो व्यक्तियों के द्वारा एक बोरी में कुछ ले जा रहे थे। वनस्टाफ को बोरी में संदिग्ध वस्तु होने के कारण उनके वाहन को रोककर पुछताछ की। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियों के द्वारा अपना नाम मुकेश कुमार नागले पिता विसुलाल नागले एवं सतीश कुमार कास्दे पिता महेश कुमार कास्दे दोनो निवासी सोताचिकली तहसील सिवनी मालवा के बताये गये। पूछताछ करने पर संतोषप्रदय जबाव नहीं देने पर उनकी बोरी को चेक किया गया जिसमें 02 नग सागौन काष्ठ रखी हुई थी।

जिसके संबंध में सागौन काष्ठ के वैध दस्तावेज मांगे गये परन्तु उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये गये। वनस्टाफ के द्वारा पूछताछ उपरांत वाहन एवं लकडी की जप्ति की कार्यवाही की गई। बाद आरोपियों के विरुद्ध म०प्र० वनोपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5, 15, 16 के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 13672/29 पंजीबद्ध किया गया। कार्यवाही में प्रशांत लखेरा परिक्षेत्र सहायक नाहरकोला, अमित गुप्ता वनक्षक, केवलसिंह गौर वनरक्षक, रामकिशोर कीर वनरक्षक सम्मिलित रहे।