jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

सीएमएचओ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, डाक्टर नदारद मिले, नाेटिस जारी

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। जिला अस्पताल में मरीज बांडेड डाक्टरों के सहारे हैं। यहां जब से एक साल के बांड पर डाक्टर आए हैं तब से स्थाई डाक्टरों ने ओपीडी में जाना लगभग बंद कर दिया है। इसकी शिकायत लगातार सीएमएचओ से लेकर कलेक्ट्रेट तक पहुंची है।

- Install Android App -

इन शिकायताें की हकीकत जानने के लिए ग्वालियर सीएमएचओ डा मनीष शर्मा बीते राेज औचक निरीक्षण करने के लिए जिला अस्पताल मुरार पहुंच गए। यहां जब डाक्टराें की उपस्थिति की जांच की ताे पता चला कि बांड पर आए डाक्टर ड्यूटी पर मौजूद मिले, जबकि स्थाई डाक्टर ड्यूटी से नदारद मिले। इस पर सीएमएचओ ने नाराज होते हुए स्थाई डाक्टरों को ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस सहायता केंद्र का स्थान बदलने को भी कहा। यह केंद्र अब मुख्य द्वार के सामने स्थापित किया जाएगा। सीएमएचओ ने 14 अनुपस्थित चिकित्सकों को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।

जेएएच के डंपिंग क्षेत्र में दवा फेंकने वाले दो युवक पकड़ेः जयारोग्य चिकित्सालय के डंपिंग क्षेत्र में दो युवक दवाईयां फेंक रहे थे। जब उनसे सवाल-जवाब किए तो पता चला वह किसी निजी दवा स्टोर पर काम करते हैं और यहां दवाईयां फेंकने आए थे। जेएएच अधीक्षक डा. आरकेएस धाकड़ ने बताया दो बाहरी लोग अस्पताल परिसर के डंपिंग क्षेत्र में दवाईयां फेंक रहे थे। जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह राजू केमिस्ट शताब्दीपुरम अपार्टमेंट व जिंसी नाला रोड नंबर 2 हुजरात पुल से आए हैं। उन्होंने बताया वह हमेशा ही यहां दवाईयां डंप करने आते थे। दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।