jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

सीएम शिवराज ने बुरहानपुर जिले में सुबह ग्रामीणों से की चाय पर चर्चा

मकड़ाई समाचार बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर बुरहानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार सुबह ग्राम बहादरपुर, लोनी, सिलमपुरा, राजपुरा आदि क्षेत्रों का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने कहीं पर देव दर्शन किए तो कहीं पर ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनसे चर्चा की। ग्रामीणों के साथ मीडियाकर्मियों से भी चाय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि हमारा मकसद हितग्राही के घर आना इसलिए है कि हम देखना चाहते हैं कि जमीनी स्तर पर लोगों को योजनाओं का लाभ किस तरह मिल रहा है।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री ने बताया कि जनता की हम सेवक है और हमें यह जनता के बीच में जाना चाहिए इससे हमें आम जनमानस की समस्या पता चलती है और लोगों की जब समस्या पता चलेगी तो नई योजना का जन्म होगा। इस दौरान शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल मौजूद थे।