jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

सीएम शिवराज बोले, कांग्रेस गरीबों के कफन का पैसा भी खा गई

मकड़ाई समाचार खंडवा। खंडवा लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा द्वारा जावर में आयोजित चुनावी सभा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा कि कमलनाथ ने संबल योजना बंद कर दी लेकिन हमने सरकार में आते ही संबल योजना का लाभ देना फिर शुरू कर दिया। कांग्रेस तो गरीबों को कफन के लिए मिलने वाला पांच हजार रुपया तक खा गई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के खेतों में पानी पहुंचाकर जिंदगी बदलने का काम किया है। जो आपको घर और खेतों में बिजली मिल रही है, उसके लिए मैं खजाने से 31 हजार करोड़ रुपये दे रहा हूं। तब जाकर सस्ती बिजली मिल रही है। हम सूरत से भी बिजली लेने की सोच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोयला महंगा हो रहा है। लगातार कीमतें बढ़ रही हैं। किसान अपने खेतों में सोलर पैनल लगाकर बिजली बनाएं। बिजली बनानी पड़ेगी।

- Install Android App -

कोयला खत्म हो गया तो क्या करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तो केवल गाली देती है, भाजपा काम करती है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजना में जो भी गड़बड़ी करेगा, उसे जेल भिजवा दूंगा। कोई नहीं बचेगा। कोरोना हट गया है। मामा निकल पड़ा है डंडा लेकर। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी मूंदी में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के पक्ष में सभा को संबोधित किया। उन्होंने नंदू भैया के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह चुनाव देश की राजनीति में महत्वपूर्ण है।

नंदू भैया ने जो विकास चाहा था, उसे ज्ञानेश्वर पाटिल को सौंपना है। ज्ञानेश्वर पाटिल नंदू भैया के विशेष साथी रहे हैं। इसलिए विकास के रथ की बागडोर इन्हें देना है। मप्र चुनाव सहप्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने कहा कि अपना बहुमूल्य वोट बंजर जमीन में देने के बजाए भाजपा के विकासरूपी महासमुद्र में दें।