ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

सीमेंट फैक्ट्री की माइंस में हादसा, मजदूर का सर धड़ से हुआ अलग

मकड़ाई समाचार सतना। शहर के कोलगवां थाना अन्तर्गत बिरला सीमेंट फैक्ट्री की सगमनिया माइंस में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां मशीन में काम करते वक्त एक मजदूर दुर्घटना का शिकार हो गया और उसका सर धड़ से अलग हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद श्रमिकों में गुस्सा और शोक की लहर फैल गई है। जबकि मृतक मजदूर के स्वजनों को खबर लगी तो वे भी घटना स्थल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मृतक श्रमिक के साथ फैक्ट्री के श्रमिक नेता भी घटनास्थल पहुंच गए और कंपनी प्रबंधन की लापरवाही पर विरोध जताने लगे।

- Install Android App -

सूचना पाकर मौके पर सीएसपी विजय प्रताप सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और श्रमिक नेताओं सहित फैक्ट्री प्रबंधक और मृतक के स्वजनों से चर्चा की। हादसा कैसे हुआ इसकी वही जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे में जानकारी के अनुसार छोटी बाठिया निवासी श्रमिक नरेश पाल का सर धड़ से अलग हो गया इससे उसके स्वजनों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। हादसा आज दोपहर लगभग 1 बजे का बताया जा रहा है।

फैक्ट्री पर लापरवाही के लग रहे आरोप- बिरला सीमेंट फैक्ट्री आए दिन दुर्घटनाओं को लेकर चर्चित रहती है। श्रमिक नेताओं का आरोप है कि फैक्ट्री की सगमनियां मांइस में अधिकारियों की लापरवाही से सोमवार को फिर एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हुई है। प्रबंधन मामले को दबाने में जुटा रहा। आरोप है कि यहां सुरक्षा मापदंडों का पालन कराए बिना मजदूरों से काम कराया जाता है। हादसे के बाद बिरला अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की खबर है।