jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई मूंग खरीदी की निरन्तर निगरानी की जाए उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना एवं हम्मालों की पर्याप... आज नर्मदापुरम, कल हरदा पहुंचेगी हाईपावर कमेटी: किसानों से करेगी सीधी चर्चा आज 3 अगस्त 2026 हरदा की खास खबरे

सीहोर के लापता तहसीलदार ठाकुर का शव,7 दिन बाद 400 किमी. दूर बडौदा में पार्वती नदी से मिला

सीहोर | रविवार को बडौदा थाना पुलिस को पार्वती नदी से एक अज्ञात शव मिला था, जो ऊपर से बहता हुआ आया था। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया, लेकिन उसकी पहचान नही होने के कारण उसे दफना दिया गया। इसी बीच सीहोर से लापता हुए तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर का बेटा और बहन इस शव के मिलने की सूचना पर बुधवार को बडौदा पहुंचे। जहां बडौदा पुलिस ने तहसीलदार भरत नायक की मौजदूगी में दफनाए गए शव को बाहर निकाला तो परिजनों ने उसकी पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने शव को उनके साथ भिजवा दिया है। अब बडौदा थाना पुलिस इस मामले की मर्ग डायरी को सीहोर जिले के पुष्पेन्द्र थाने में भेजेगी, क्योंकि पुष्पेंद्र थाने में तहसीलदार के लापता होने का मामला दर्ज है।

- Install Android App -

सीहोर जिले की सीवन नदी में बहे थे तहसीलदार
सीहोर जिले से तहसीलदार नरेन्द्र सिंह ठाकुर और पटवारी महेंद्र सिंह रजक गत 15 अगस्त को तब सीवन नदी में बह गए थे,जब यह लोग दोस्तों की पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। उनकी कार करबला पुल को पार करते समय नदी में बह गई थी, हालांकि पटवारी का शव तो घटनास्थल से करीब 12 किमी दूर ही मिल गया था, लेकिन तहसीलदार का शव नहीं मिला था। बताते है कि सीवन नदी आगे चलकर पार्वती नदी में मिलती है,इसलिए तहसीलदार का शव बहते हुए सात दिन बाद 400 किमी.दूर बडौदा में मिला|