jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

पुलिस पंचायत में बिल्डर ने कार्रवाई के डर से वृद्ध को 14 लाख रुपये का चेक दिया

मकड़ाई समाचार इंदौर | पुलिस पंचायत में बुधवार को वृद्धों की सुनवाई हुई। 70 साल के वृद्ध को परेशान कर रहे बिल्डर ने भी समर्पण कर दिया। केस दर्ज होने के डर से वह 14 लाख रुपयों का चेक लेकर पहुंच गया।एडिशनल डीसीपी जोन-4 डा.प्रशांत चौबे के मुताबिक पुलिस पंचायत में 16 प्रकरण प्राप्त हुए थे। 8 प्रकरणों में दोनों पक्षों की सहमति से समाधान हो गया और 8 प्रकरण में एक पक्ष के दस्तावेजों की कमी के कारण आने वाले बुधवार को सुनवाई होगी।एडिशनल डीसीपी जोन-4 डा.प्रशांत चौबे के मुताबिक परदेशीपुरा थाना क्षेत्र निवासी एक वृद्ध ने करीबी रिश्तेदार को मकान के लिए 14 लाख रुपये दिए थे। तीन साल बाद भी उसने न मकान दिया और न वृद्ध को रुपये लौटाए।पंचायत में शिकायत करने पर बिल्डर को तलब किया तो उसने कार्रवाई के डर से माफी मांगी और वृद्ध को 14 लाख रुपये का चेक लौटा दिया।