मकड़ाई समाचार हरदा/गोंदागाँव। सुभाष मंच हरदा के कार्यक्रम-नदी बचाओ समृद्धि लाओ के अंतर्गत ग्राम गोंदागाँव में नर्मदा किनारे की भूमि पर लगेंगे 5000 पौधे बाँस और सागोन के पौधा रोपण प्रारंभ किया गया। ताकी नर्मदा के किनारे मिट्टी कटाव को रोका जा सके। और मंदिर प्रांगण में फलदार पौधे रोपे गए। यहाँ कुल पाँच हज़ार निशुल्क पौधे नौसर नर्सरी से पहुँचाये गए है। शुभारंभ टिमरनी जनपद CEO ,जनपद के इंजीनियर शुक्ला जी, मठ के महंत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर छोटू पटेल गुर्जर महेश गोल्या सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। सुभाष मंच के कार्यकर्ता संजय चौधरी ने बताया की हरदा, सिहोर, खंडवा तथा होशंगावाद जिले में इस वर्ष दो लाख से ज़्यादा निशुल्क पौधों का वितरण हो गया है, रोपण कार्य प्रारंभ हो गया है।

