ब्रेकिंग
कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज...ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री की दोस्ती खोखली साबित हो रही बिहार में आए दिन हो रहीं हत्याएं, प्रशासन अपराधियों के सामने हुआ नतमस्तक 6 साल में 10 लाख से अधिक भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता जम्मू-कश्मीर में 4.1 तीव्रता का भूकंप, जान-माल का नुकसान नहीं एशिया कप का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक यूएई में होगा हरदा बिग ब्रेकिंग : तो क्या सोमवार को टूटेगा तिलक भवन का अवैध निर्माण होमगार्ड भर्ती में बेहोश हुई युवती गैंगरेप :अस्पताल ले जाने दौरान युवती से एंबुलेंस चालक और टेक्नीशि... Harda news: कारगिल विजय दिवस देश के बहादुर बेटों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की याद दिला... MP BIG NEWS: खेत में बने मकान मे 4 लोगो ने की खुद्कुशी !    पुलिस जांच में जुटी !  दिन भर रुक-रुक कर होगी बारिश, अगले 48 घंटो में हो सकती है तेज बारिश

सुहागरात के बाद सुबह घर छोड़कर भागा दूल्हा, नई नवेली दुल्हन परेशान, जानिए पूरा मामला

परिवार के लोगों ने कई जगह पर दूल्हे को खोजा, रिश्तेदारों से भी पता किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा

हरदोई। एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के बाद सुहागरात मनाते ही दूसरे दिन एक दूल्हा नई नवेली दुल्हन को छोड़कर गायब हो गया। परेशान दुल्हन और परिजनों ने पुलिस से लापता दूल्हे को ढूंढने की गुहार लगाई है।

- Install Android App -

हरदोई जिले के सांडी थाना इलाके के एक गांव में शादी के दूसरे दिन से दूल्हा गायब हो गया। 20 फरवरी को दूल्हा सुबह ही कहीं चला गया। दूल्हा अपना मोबाइल और रुपए घर छोड़कर चला गया। दुल्हन को भी कुछ बताकर नहीं गया। परिवार के लोगों ने कई जगह पर दूल्हे को खोजा, रिश्तेदारों से भी पता किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इस पर छोटे भाई ने थाने में तहरीर दी है।

शिकायत में दूल्हे के भाई ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की शादी 18 फरवरी को हुई थी। घर पर दुल्हन का स्वागत करने के साथ परंपरागत रस्में हुईं। घर में खुशी का माहौल था। सोमवार 20 फरवरी को दूल्हा सुबह ही कहीं चला गया है। नाते रिश्तेदारी में खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। दूल्हे के भाई के अनुसार, उसका कुछ पता नहीं चलने से नई नवेली भाभी समेत परिवार के लोग परेशान हैं।