ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

सुहागरात में दूध के साथ कॉकरोच भी पी गया दूल्हा, दुल्हन के उड़ गए होश

भारतीय टीवी सीरियल ड्रामा से भरपूर होते हैं और इनका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन करना होता है। अक्सर इन सीरियल में लॉजिक ढूढ़ना पत्थर में अपना सिर मारने के समान है। जरूरत से ज्यादा ड्रामा और मिर्च मसाला के लिए सालों से इन टीवी शो की आलोचना होती रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं बदला है। ऐसे ही एक टीवी सीरियल का विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा अपनी सुहागरात में दूध के साथ एक कॉकरोच भी पी जाता है। सोशल मीडिया पर टीवी सीरियल के इस दृश्य का खूब मजाक बन रहा है।

हालांकि यह पहला मामला नहीं है, जब टीवी सीरियल बेतुकी बातों के लिए मजाक का पात्र बने हों। इससे पहले गोपी बहू का लैपटॉप धोना और समिन का मक्खी में बदल जाना भी दर्शकों के गले के नीचे नहीं उतरा था।

सौभाग्यवती भवः शो का है वीडियो

वायरल वीडियो में जो सीन दिखाई दे रहा है, वह ‘दिल से दी दुआ… सौभाग्यवती भव?’ नाम के धारावाहिक का है। इसमें अभिनेता करणवीर बोहरा दूल्हे के किरदार में हैं और श्रीति झा दुल्हन के किरदार में हैं। सुहागरात के दिन दोनों के कुछ इंटीमेट सीन दिखाए गए हैं। इसी बीच एक कॉकरोच दुल्हन के कंधे पर रेंगता हुआ दिखाई देता है, जिससे वह डर जाती है। पति कॉकरोच को देखता है और उसे उठाकर कुचलने की कोशिश करता है, लेकिन दुल्हन उसे रोक देती है। इसके बाद पति को बदला लेने की सूझती है और वह दूध के गिलास में कॉकरोच डालकर पी जाता है। दूध पीने के बाद, पति संतुष्टि के साथ एक छोटी सी डकार छोड़ता है, यह देखकर दुल्हन स्तब्ध रह जाती है और बाद में बेहोश हो जाती है।

- Install Android App -

एक ट्विटर यूजर ने इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, ‘ये क्या देख लिया मैंने?’

यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और अब तक 55,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। इस पर 1317 लाइक और 600 से अधिक रीट्वीट हो चुके हैं। ट्विटर पर यूजर्स कई मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने कहा कि वे वीडियो देखकर चौक गए थे।

एक यूजर ने कहा, ‘ये क्या था’, जबकि दूसरे ने लिखा, ‘मैं इसे देखे बिना कैसे रह सकता हूं।

पौराणिक शो ये जादू है जिन्न का में इसी तरह का एक दृश्य दिखाया गया था, जिसमें एक व्यक्ति ‘चांद का टुकड़ा’ चुनौती में अपनी प्रेमिका को जीतने के लिए चाँद का एक टुकड़े को तोड़ने की कोशिश करते हुए दिखाया गया था।