jhankar
ब्रेकिंग
05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत...

सेंट्रल जेल में फिर कोरोना वायरस की एंट्री

सतना। केंद्रीय जेल सतना में कोरोना वायरस ने एक बार फिर एंट्री की है। इसके पहले इंदौर के पत्थरबाज बंदियों को सतना सेंट्रल जेल में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि हड़कम्प मचने के बाद उन बंदियों को यहां से रीवा और फिर वहां से भी भोपाल भेज दिया गया था। इस बार सतना जिले का ही बंदी यहां कोरोना संक्रमित मिला है। बंदी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कलेक्टर खुद जिले की 2 जेलों का मुआयना करने पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक सतना सेंट्रल जेल में एक बार फिर एक बंदी कोरोना संक्रमित पाया गया है। हालांकि यह बंदी पहले से सतना सेंट्रल जेल में नही था लेकिन जब उसकी जांच रिपोर्ट आई तो वह सतना की जेल में दाखिल हो चुका था। बताया गया कि गत 19 जुलाई को 24 वर्ष के केवट नाम के एक बंदी को मैहर जेल भेजा गया था। उसे 27 जुलाई को सतना सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया। सेंट्रल जेल भेजे जाने के पहले उसकी कोरोना जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पेंडिंग थी लिहाजा उसे सेंट्रल जेल में दाखिल तो करा लिया गया लेकिन नए कैदियों के लिए बनाए गए अस्थाई वार्ड में उसे अलग आइसोलेशन में रखा गया। इस बीच मंगलवार को उसकी रिपोर्ट आई जिसमे उसे covid 19 पॉजिटिव पाया गया । यह खबर मिलते ही जेल में हड़कंप मच गया।

- Install Android App -

कलेक्टर पहुंचे जेल देखी व्यवस्थाएं

जेल में बंदी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर मिलते ही कलेक्टर अजय कटेसरिया सेंट्रल जेल पहुंच गए । उन्होंने वहां आइसोलेशन के लिए किए गए इंतजाम देखे। बंदियों को दी जा रही सुविधाएं देखीं। उन्होंने कोरोना संक्रमित बंदी और उसके साथ रहने वालों के बारे में जानकारी ली। जेल प्रशासन ने कलेक्टर को बताया कि मैहर से आये बंदी को पहले से ही अन्य बंदियों से अलग रखा गया था। सतना सेंट्रल जेल के निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने मैहर जेल का भी मुआयना किया। वहां भी उन्हें बताया गया कि सतना भेजे गए बंदी के साथ रहने वाले बंदियों में से किसी मे भी कोरोना के लक्षण नही पाए गए हैं। जेल में कोरोना से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।