jhankar
ब्रेकिंग
6 मई 2026, बुधवार का 12 राशियों का सारांश आज, 6 मई 2026 को सराफा बाजार में सोना-चांदी का ताजा भाव 6 मई 2026: मध्यप्रदेश में मौसम का हाल हंडिया : हंडिया में सजेगा अकीदत का दरबार, हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक पीर बाबा का 24वां उर्स मुबारक... हंडिया : साल्याखेड़ी के पांच होनहारों का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन, गांव में खुशी की लहर! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ड्यूटी पर गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास खरगोन में अजब-गजब मामला : महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन, BJP की ऐतिहासिक जीत आज का राशिफल अपडेट: मिथुन और तुला राशि के लिए आर्थिक लाभ के संकेत

सोनिया से मिली ममता, NRC तथा चुनावी तालमेल पर की चर्चा

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा संयुक्त प्रगतिशल गठबंधन की संयोजक सोनिया गांधी से मुलाकात की और असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) एवं भविष्य में चुनावी तालमेल पर चर्चा की। बुधवार को श्रीमती गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुई मुलाकात के बाद सुश्री बनजी ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक में एनआरसी, मौजूदा राजनीतिक हालात और भविष्य में चुनावी तालमेल की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘ हमने मौजूदा राजनीति तथा भविष्य में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया। हमने असम में एनआरसी पर भी चर्चा की।’ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी के विरोध में विपक्ष को लामबंद करने की कवायद को देखते हुए सुश्री बनर्जी की इन नेताओं से मुलाकात को राजनीतिक गलियारों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।