ब्रेकिंग
BHRC ग्रुप हरदा: तीन चार साल से घुटनों के दर्द से परेशान बुजुर्ग शारदा बाई का आयुष्मान योजना के तहत ... संभल में होली और जुमे की नमाज हुई संपन्न, विवाद की अटकलो को लगा विराम, CO अनुज चौधरी का आया बयान कब्बडी प्रतियोगिता में 42 टीमों ने लिया हिस्सा बांटे पुरुष्कार खंडवा: मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी , आरोपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की लिखा तीन दिन ... हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा विधानसभा में की नीमगांव में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण एवं क्षेत्र के ... मोटर साईकिल और स्कूटी की आमने सामने टक्कर में 2 की मौत 2 घायल हंडिया: धार्मिक नगरी में रंग और गुलाल के साथ धूमधाम से मनाया गया रंगों का महापर्व होली! MP BIG NEWS: होली का रंग हुआ भंग एक परिवार के पति पत्नि और बेटी की सड़क हादसे में मौत 3 अन्य घायल, ग... हंडिया: हंडिया पुलिस ने बाइक सवार युवक के पास से पकड़ी ड्रग्स ,केस दर्ज Big news हरदा: दुखद घटना , होली का रंग हुआ भंग, दोस्त के साथ होली खेलने गए 17 वर्षीय युवक की दीवार ...

स्त्रियों को कब मिलेगी आजादी

राखी सरोज:-

- Install Android App -

भारत में आजादी के जश्न में आज एक चीख सुनाई दे रही है। उन स्त्रियों की जिन्हें समाज की सोच अब भी बांधे रखतीं हैं। एक स्त्री जिसे आजाद देश में अपना जीवन जीने का हक नहीं है। स्त्री रूप में जन्म लेना यानी प्रथा, संस्कृति, मान-सम्मान सबका बोझ उठाने वह कंधे, जिन्हें अपनी रक्षा के लिए किसी पुरुष की आवश्यकता होती है। यदि स्त्री अपनी रक्षा करने की ताकत नहीं रखतीं हैं, तो वह कैसे आप की संस्कृति, मान-सम्मान की रक्षा कर सकतीं है। स्त्री जिसका जीवन का आधार उसका परिवार और उनकी खुशी होती है। वहीं परिवार जहां उसके लिए कोई जगह नहीं होती है। कभी पिता के घर, कभी पति के घर आसरा पातीं है। असल गुलाम तो हम स्त्रियां है जिन्हें 21वीं सदी में भी गए गुज़रे नियमों का गुलाम बनाया जाता है। देश को आजादी मिले एक ओर साल बीत गया। तब सोचती हूं ,हम स्त्रियों को आजादी कब मिलेगी। उन विचारों से जिसका ग़ुलाम बना कर हमें डिजिटल दुनिया में भी गुलाम बना रखा है। हमारे पैरों में पड़ी बेड़ियां जाने कब टूटेगी, कितना संघर्ष स्त्रियों को एक सामान्य जीवन जीने के लिए करना होगा।