jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

संभल में होली और जुमे की नमाज हुई संपन्न, विवाद की अटकलो को लगा विराम, CO अनुज चौधरी का आया बयान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उप्र। प्रदेश मे संभल विगत 4 माह से ज्यादा ही चर्चा में आ गया है। होली और जुमे की नमाज को लेकर हिन्दू और मुस्लिम पक्षों मे विवाद की सम्भावना जताई जा रही थी ।शांतिपूर्ण तरीके से नमाज और होली का त्यौहार मनाया गया।

अनुज चौधरी का आया बयान

इस सम्बंध में सीओ अनुज चौधरी ने बताया कि होली का जुलूस मस्जिद के पीछे से निकाला गया। जिसमें लगभग 3000 लोग शामिल थे। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

संभल में तनाव के बीच शुक्रवार को होली और जुमे की नमाज शांति के साथ पूरी हो गई है।अनुज चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “होली सबने बहुत प्यार से मनाई है और कहीं से कोई शिकायत नहीं आई”

- Install Android App -

जुमे की नमाज के बारे में बताते हुए अनुज चौधरी ने कहा कि नमाज के लिए भी लोग आराम से जा रहे हैं. संभल में होली को लेकर पिछले कई दिनों से तनाव की खबरें थी, जिसके बाद शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. संभल में RAF और PAC को तैनात किया गया और वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार शहर में गश्त कर रहे थे।

जुलूस मे 3000 लोग थे शामिल

उन्होंने जामा मस्जिद के पास से होली जुलूस निकालने पर कहा कि मस्जिद के पीछे से बहुत बड़ा जुलूस निकला है, जिसमें करीब 3 हजार लोग शामिल थे. अनुज ने बताया कि सब चीजें आराम से हो गई और कहीं से भी कोई अनहोनी की खबर नहीं है.

ज्ञात हो कि संभल में हालात पिछले साल नंवबर में जब बिगड़ थे, जब मस्जिद का सर्वे करने के लिए टीम पहुंची थी। इस दौरान हुई झड़पों में करीब 5 से 6 लोगों की मौत हुई थी और दर्जनों घायल हुए थे।इसलिये होली को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर था।