jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..। इंडियन पेट्रोल में मिलावट की शिकायत निकली निराधार, 

BHRC ग्रुप हरदा: तीन चार साल से घुटनों के दर्द से परेशान बुजुर्ग शारदा बाई का आयुष्मान योजना के तहत हुआ निःशुल्क इलाज, अस्पताल स्टाफ के प्रति खुशी व्यक्त की। बुजुर्ग महिला बोली जो यहां आता है। हंसता हुआ वापस जाता है।

हरदा । BHRC ग्रुप हरदा बघेल हॉस्पिटल में भारत सरकार की महत्वपूर्ण आयुष्मान योजना के अंतर्गत मरीजों का निःशुल्क उपचार हो रहा है। हरदा में बघेल हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के अंतर्गत इलाज करवा रही एक बुजुर्ग महिला शारदा बाई ने मकड़ाई एक्सप्रेस से चर्चा में बताया कि में तीन चार साल से घुटनों के दर्द से परेशान थी। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी कि इलाज करवा लूं लेकिन आयुष्मान योजना के कार्ड से हरदा BHRC ग्रुप के द्वारा मेरा घुटने का इलाज डॉक्टर अंशुम राठी ने किया। उन्होंने कहा कि स्टाफ का व्यवहार बहुत अच्छा रहा। मुझे ऐसा लगा ही नहीं कि में हॉस्पिटल में भर्ती हूं। घर के जैसा स्वादिष्ट भोजन नाश्ता सबकुछ निःशुल्क दिया गया।

अब में चल फिर भी कर रही हूं।

बुजुर्ग महिला ने कहा कि हॉस्पिटल में रहने, खाने की सुविधाओं के साथ बेहतर देखरेख स्टाफ के डॉक्टर और नर्स करते है। साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखते है। बीते होली के दिन सभी डॉक्टरों स्टाफ ने हमें रंग गुलाल लगाकर होली मनाई।

- Install Android App -

हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर विशाल सिंह बघेल ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि हॉस्पिटल में आए हुए मरीजों के साथ फैमिली जैसा वार्तालाप करे।

ताकि उनको ऐसा नहीं लगे कि वो घर से बाहर कही भर्ती है।

उन्होंने कहा कि शारदा बाई के इलाज में लगभग 3 लाख से ऊपर का घुटनों का ऑपरेशन BHRC ग्रुप, हरदा के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंशुम राठी द्वारा आयुष्मान योजना के तहत पूर्णतः नि:शुल्क किया गया। मरीजों की संतुष्टि और उनका उत्तम स्वास्थ्य ही हमारी परंपरा है।

श्री डॉक्टर बघेल ने कहा होली के दिन लोगों होली का त्यौहार मना रहे थे। और सबसे ज्यादा दुर्घटना वाले मरीज कल हमारे हॉस्पिटल में थे। हमने उनका इलाज किया। और हमारा स्टाफ भी दिनभर मरीजों की सेवा में लगा रहा। मालूम हो कि BHRC ग्रुप हरदा सिवनीमालवा, ओर भोपाल में अपनी सेवाएं दे रहा है।