jhankar
ब्रेकिंग
उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: स्टाम्प वेंडर के वारिस लौटाएंगे 2.87 लाख रुपये, समय पर भुगतान नहीं करने... सतवास में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न, रवि मातवा (देवास) की बैलजोड़ी रही प्रथम राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश

स्त्रियों को कब मिलेगी आजादी

राखी सरोज:-

- Install Android App -

भारत में आजादी के जश्न में आज एक चीख सुनाई दे रही है। उन स्त्रियों की जिन्हें समाज की सोच अब भी बांधे रखतीं हैं। एक स्त्री जिसे आजाद देश में अपना जीवन जीने का हक नहीं है। स्त्री रूप में जन्म लेना यानी प्रथा, संस्कृति, मान-सम्मान सबका बोझ उठाने वह कंधे, जिन्हें अपनी रक्षा के लिए किसी पुरुष की आवश्यकता होती है। यदि स्त्री अपनी रक्षा करने की ताकत नहीं रखतीं हैं, तो वह कैसे आप की संस्कृति, मान-सम्मान की रक्षा कर सकतीं है। स्त्री जिसका जीवन का आधार उसका परिवार और उनकी खुशी होती है। वहीं परिवार जहां उसके लिए कोई जगह नहीं होती है। कभी पिता के घर, कभी पति के घर आसरा पातीं है। असल गुलाम तो हम स्त्रियां है जिन्हें 21वीं सदी में भी गए गुज़रे नियमों का गुलाम बनाया जाता है। देश को आजादी मिले एक ओर साल बीत गया। तब सोचती हूं ,हम स्त्रियों को आजादी कब मिलेगी। उन विचारों से जिसका ग़ुलाम बना कर हमें डिजिटल दुनिया में भी गुलाम बना रखा है। हमारे पैरों में पड़ी बेड़ियां जाने कब टूटेगी, कितना संघर्ष स्त्रियों को एक सामान्य जीवन जीने के लिए करना होगा।