jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

समाजसेवियों ने गरीब बेसहारा लोगों के बीच मनाई दीवाली, बांटे कपड़े, मिठाई, न​मकीन और पटाखे, बच्चो के खिल उठे चेहरे

अखिल भारतीय ब्राहृमण एकता एवं विकास परिषद ने सर्वधर्म समभाव से मनाया पर्व

खंडवा।अखिल भारतीय ब्राहमण एकता एवं विकास परिषद ने शुरूआत सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था के साथ मिलकर गरीबों और बेसहारा लोगों के बीच पहुंचकर दीपावली का पर्व उल्लास के साथ मनाया। शहर के दूरस्थ इलाके सुदामा नगरी में रहने वाले लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें दीपावली की मिठाई, पटाखों के साथ ही शुरूआत सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था द्वारा महिलाओं को रोजगार देने के लिए बनाए गए कपड़ों का वितरण किया गया। कपड़े केवल बालिकाओं में वितरित किए गए जबकि मिठाई, नमकीन, फल और पटाखे सभी परिवारों को दिए गए।

- Install Android App -

 

अखिल भारतीय ब्राहमण एकता एवं विकास परिषद के जिलाध्यक्ष श्याम शुक्ला एवं शुरूआत सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था की अध्यक्ष शबीना सिद्दीकी ने बताया कि इस आयोजन में अखिल भारतीय ब्राहमण एकता एवं विकास परिषद की महिला शाखा अध्यक्ष प्रेरणा दुबे, नगर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के साथ ही प्रियंका कुंदन मालवीय, लायंस क्लब खंडवा ओजस की अध्यक्ष हर्षा शर्मा, स्वप्निल जैन, चित्रा जैन, साबरीन शेख, सानिया शेख, रिपल जैन, योगिता जैन, श्रेया जैन, श्रेयस जैन एवं रेयांश जैन का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में शुरूआत सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था से जुड़ी महिलाओं द्वारा रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम के तहत सिलाई कर बनाए गए बालिकाओं के कपड़ों का भी यहां पर वितरण किया गया। इस मौके पर राजेश तेजी, संजय रायकवार, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।