jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

स्वाति मालीवाल को कार से घसीटा, नशे में धुत ड्राइवर ने बदसलूकी की, गिरफ्तार

Swati Maliwal Accident News: देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को एक कार ड्राइवर 15 मीटर तक घसीटा है। घटना एम्स के पास की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी। बताया कि कल दे रात वे महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रही थीं। तभी एक नशे में धुत व्यक्ति ने उनसे छेड़छाड़ की। जब उन्होंने उसे पकड़ा तो कार के शीशे में उनका हाथ बंद कर ड्राइवर ने उन्हें घसीटा। स्वाति ने आगे कहा, ”भगवान ने जान बचाई। अगर दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं तो हाल सोच लीजिए।”

शख्स ने गलत इशारे किए

- Install Android App -

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार देर रात की है। स्वाति मालीवाल एम्स के गेट नंबर 2 के पास थीं। इस दौरान एक वाहन चालक ने उन्हें अपनी कार में बैठने के लिए कहा। मालीवाल ने जब ड्राइवर को फटकारा तो उसने तुरंत कार का शीशा ऊपर कर लिया। इस दौरान उनका हाथ कार में फंस गया। चालक ने उन्हें 10 से 15 मीटर तक घसीटा। दिल्ली पुलिस ने बताया कि रात 3.11 बजे एक पीसीआर पर उन्हें कॉल आया। एम्स बस स्टॉप के पीछे सफेद रंग की बलेनो कार के चालक ने महिला को गलत इशारे किए और घसीटा।

अंजलि केस में सीबीआई जांच की मांग

31 दिसंबर 2023 की रात राजधानी में अंजलि को 12 किमी तक कार से घसीटा गया। जिससे युवती की मौत हो गई। इस मामले में स्वाति मालीवाल खुलकर सामने आई थीं। वहीं सीबीआई जांच की मांग की। मालीवाल ने अंजलि की दोस्त निधि पर सवाल खड़े किए थे। कहा था कि अंजलि का जब एक्सीडेंट हुआ। तब निधि उसके साथ थी, वह अपनी दोस्त को छोड़कर भाग गई। स्वाति ने कहा, मुझे लगता है कि निधि की जांच होना जरूर है। उसके फोन रिकॉर्ड्स की चेकिंग होनी चाहिए। अंजलि मदद मांग रही थी, लेकिन फिर भी निधि ने मदद नहीं की।