jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम 

स्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राजस्व निरीक्षक पथोरिया हुए सम्मानित

मकड़ाई समाचार हंडिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की एक बहुत ही महती योजना जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि में वर्षों से जो लोग अपने मकान बनाकर निवासरत थे। इसमें लोग निवारत तो थे लेकिन उनकें पास उस भूमि के मालिकाना हक के संबंध में कोई प्रमाणित दस्तावेज नहीं थे।जिससे वह शासकीय रिकॉर्ड के अनुसार उस भूमि का मालिक नहीं कहला पाते थे।और कृषि भूमि की तरह उस भूमि पर बैंक इत्यादि से कोई लोन भी नहीं ले पाते थे। ऐसे में सन 1959 में घोषित पुरानी आबादी भूमि में काबिज लोगों का उनकें द्वारा काबिज रकबा पर चूना लाइन डालकर व जरीब के साथ ड्रोन सर्वे कर राजस्व विभाग के अमले ने रात दिन की कड़ी मेहनत से आबादी भूमि को चिन्हित कर लोगो को उनकी काबिज भूमि का अधिकार अभिलेख तैयार किया गया। हंडिया राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया ने बताया कि मध्यप्रदेश में सबसे पहले सत्रह जिलों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया था। इसमें हरदा जिले को भी शामिल किया गया था। जिसमें प्रथम चरण में हरदा जिले के ग्यारह ग्रामों का सर्वे कर यह कार्य सम्पन्न किया गया था। इस कार्य में ग्राम कोटवार से लेकर ग्राम पटवारियों व राजस्व निरीक्षकों ने फील्ड पर बहुत मेहनत से कार्य किया।

- Install Android App -

एवं इसमें नायब तहसीलदार,तहसीलदार व एसडीएम के अलावा कलेक्टर ने फील्ड पर दौरा कर योजना के क्रियान्वयन में गति दिलाई व अपना उचित मार्गदर्शन दिया। भू-अभिलेख के अधिकारियों जिसमें सहायक अधीक्षक व अधीक्षक के अनुरेखकों के साथ ही भू-अभिलेख प्रभारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एवं सभी की कड़ी मेहनत से हरदा जिले में सबसे पहले ग्रामीण आबादी सर्वे भू स्वामित्व योजना का कार्य संपन्न किया गया। जिसकी तारीफ भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात में की थी। गौरतलब है कि इसी प्रकार के कार्य की रूप रेखा पूर्व राजस्व मंत्री एवं वर्तमान कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने भी गोकुल ग्राम के अंतर्गत हरदा जिले में ग्राम मसनगांव में शुरुआत की थी। श्री पथोरिया ने बताया कि इस योजना में लाभ लेने वाले लाभार्थियों में हरदा जिले में ग्राम हंडिया के पवन बरेठा से भी प्रधानमंत्री जी ने सीधे लाइव वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की थी।जिसमें लाभार्थी ने प्रधानमंत्री जी को बताया था कि उन्होंने इस योजनान्तर्गत प्राप्त भू-स्वामित्व योजना के प्रमाण पत्र अधिकार अभिलेख के माध्यम से बैंक से लोन लेकर अपना जूता चप्पल का स्वरोजगार प्राप्त किया। इस योजना के क्रियान्वयन में ग्राम पंचायत के सचिव व रोजगार सहायकों का भी योगदान रहा। और वर्तमान में उक्त अधिकार अभिलेख ग्राम पंचायत के सचिवों के माध्यम से हितग्राहियों को वितरित किए जा रहे हैं। 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हंडिया राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया को कलेक्टर द्वारा प्रदान किये प्रशस्ति पत्र को प्राप्त कर अपने आप को गौरान्वित समझते हैं और उनकें इष्ट मित्रों ने उनको इस उपलब्धि बधाई दी।