jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

हंडिया : ईद मिलादुन्नबी पर शान ओ शौकत के साथ निकाले गए जुलूस का जगह-जगह हुआ स्वागत

हंडिया : पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व धार्मिक नगरी हंडिया में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ गया,मुस्लिम भाईयों द्वारा पैगंबर साहब को याद किया गया,धार्मिक नारो के साथ हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर हंडिया स्थित जामा मस्जिद से भव्य जुलूस निकाला ,जुलूस में रंग-बिरंगे परिधान पहने लोग हाथों में झंडे लेकर चल रहे थे,पर्व को लेकर चहूंओर उल्लास व उत्साह का माहौल रहा,इस मुबारक मौके पर तमाम मुस्लिम भाई जगह-जगह जुलूस निकालकर हजरत मुहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान कर रहे थे,ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस में मुसलमान भाईयों ने जामा मस्जिद के पाक स्थल से खूबसूरत झांकी बनाकर नगर भ्रमण किया,इस दौरान हजरत मुहम्मद साहब के अमन व शांति के पैगाम को तकरीर द्वारा लोगों को अवगत कराया गया,जुलूस में बच्चे बुजुर्ग सहित सभी मुस्लिम भाई शामिल हुए,जुलूस का जगह जगह गांव के गणमान्य मुस्लिम भाइयों द्वारा स्वागत किया गया,जुलूस मुख्य चौक चौराहे से होते हुए पुनः जामा मस्जिद पर समापन हुआ,पर्व को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस की भी चाक-चौबंद व्यवस्था रही |